फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 buses sent to Kurukshetra, passengers faced problems on other routes

Kaithal News: कुरुक्षेत्र भेजीं 50 बसें, दूसरे रूटों पर यात्रियों ने झेली परेशानी

Sun, 24 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
50 buses sent to Kurukshetra, passengers faced problems on other routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का रविवार को अंतिम दिन है। महोत्सव के समापन की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र के लिए 50 से अधिक भेज दी गई। इस कारण दूसरे रूटों पर यात्रियों ने परेशानी झेली। शनिवार दोपहर के समय अधिकतर स्थानीय रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिली और उन्हें बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ना। यहां पर लंबे रूटों पर तो बसें मिली, लेकिन स्थानीय रूटों पर अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यात्री रवि, सुमित और सुदेश ने कहा कि उन्होंने शनिवार दोपहर के समय जींद किसी रिश्तेदारी में जाना था, लेकिन दोपहर के समय बस नहीं मिली तो काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस समय रोडवेज के बेड़े में 189 बसें हैं। लेकिन 100 से अधिक बसें लंबे रूटों पर रहती हैं। 50 बसों को कुरुक्षेत्र में भेज दिया गया। बाकी बची हुई बसों के रूट पर जाने के कारण दोपहर के समय बस स्टैंड पर बसें नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कैथल डिपो के रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि शनिवार को दोपहर के समय सभी बसों के रूट पर होने के चलते कुछ परेशानी तो हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई थी। इस दौरान कार्यशाला में खड़ी बसों को भी रूट पर भेजा गया था। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed