फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   49 thousand rupees withdrawn from customer's account by hacking pizza store ID

पिज्जा स्टोर की आईडी हैक करके ग्राहक के खाते से निकाले 49 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
49 thousand rupees withdrawn from customer's account by hacking pizza store ID
शहर में एक पिज्जा स्टोर की आईडी को हैक करके अज्ञात आरोपी द्वारा लोगों से रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिज्जा स्टोर संचालक ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। स्टोर संचालक के अनुसार आईडी हैक करने वाला आरोपी कुछ ग्राहकों से रुपये भी हड़प चुका है। ढांड रोड स्थित डिफेक्सी पिज्जा स्टोर के संचालक गांव अटेला निवासी सुनील कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने डिफेक्सी पिज्जा के नाम से पिछले तीन साल से स्टोर खोल रखा है। उसने सोशल माध्यमों पर अपने स्टोर के रेट संबंधित विज्ञापन डाल रखे हैं। उनमें उसने स्टोर के मोबाइल नंबर भी उपभोक्ताओं के लिए डाल रखे हैं।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके स्टोर की आईडी हैक कर ली। आरोपी ने उनकी आईडी का दुरुपयोग करते हुए ग्राहकों के पास लिंक बनाकर भेजने शुरू कर दिए हैं। कई बार तो उनके विज्ञापन में भी खुद बदलाव कर देता है। साथ ही स्टोर के ग्राहकों से उक्त लिंक पर पिज्जा खरीद में डिस्काउंट देकर रुपये मांगे जा रहे हैं। अगर कोई ग्राहक उस लिंक को खोलता है तो उसके खाते से रुपये कटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। जबकि उनका स्टोर किसी भी ग्राहक को कोई लिंक नहीं भेज रहा है और न ही लिंक के माध्यम से पेमेंट ले रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी आरोपी ने उनके एक ग्राहक के खाते से 49 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए थे। शिकायतकर्ता ने मांग की कि इस प्रकार से धोखाधड़ी कर रहे आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे। आरोपी ऐसा करके स्टोर की छवि को भी खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जाएगी। संबंधित थाना के कर्मचारियों को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई बारे कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed