फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   49 lakh rupees cheated in the name of sending to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 49 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
49 lakh rupees cheated in the name of sending to America

विज्ञापन
कैथल। दो लोगों ने पूंडरी खंड के करोड़ा गांव के युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर 49 लाख रुपये ठग लिए। पूडरी थाने की पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। यह दोनों आरोपी आपस में जीजा व साला लगते हैं। पीड़ित की शिकायत अनुसार आरोपियों ने रुपये लेकर उसे अमेरिका की बजाय अन्य देशों में घुमाया। उसे बाद में डिपोर्ट कर दिया और और यहां आने के बाद युवक को 10 दिन जेल में रहना पड़ा। करोड़ा निवासी जसबीर सिंह ने पूंडरी थाने को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान गांव मालवी जिला जींद निवासी देवेंद्र से हुई थी। उसकी पाई गांव में शादी हुई है। देवेंद्र ने बताया कि उसका साला कुलदीप युवाओं को विदेश भेजता है। इस पर उसने अपने भाई मोहन को अमेरिका भेजने के लिए उनसे बातचीत की।
आरोपियों ने 48 लाख रुपये में उसके भाई को अमेरिका भेजने की बात कही। नवंबर 2021 में आरोपियों ने उससे रुपये ले लिए और उसके भाई को पहले श्रीलंका, फिर कंबोडिया और वहां से टोक्यो भेज दिया। टोक्यो में उसे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया और वापस दोहा साउथ कोरिया भेज दिया गया। देवेंद्र ने कहा कि उसे दिलासा दिया गया कि वे दुबई से सीधे मेक्सिको भेजेंगे। इस प्रकार आरोपी पैसे लेकर उसके भाई को अलग-अलग देशों में घुमाते रहे। 15 मार्च 2022 को देवेंद्र ने मोहन को वापस भारत बुला लिया।
विज्ञापन

यहां से फिर उसे अमेरिका भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी और उसके भाई को बैंकॉक और वहां से इंडोनेशिया ले गया। फिर इस्तांबुल भेजा तो एयरपोर्ट पर पुलिस ने इटालियन कार्ड नकली होने पर उसे पकड़ लिया गया। उसके बाद दिल्ली डिपोर्ट कर दिया गया तो दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपने भाई की पटियाला हाउस दिल्ली से करीब 10 दिन बाद जमानत करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी। ूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed