{"_id":"612fcd9c8ebc3eb502027c93","slug":"48-percent-students-reached-the-schools-on-the-first-day-kaithal-news-knl81839561","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पहले दिन पहुंचे 48 प्रतिशत विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पहले दिन पहुंचे 48 प्रतिशत विद्यार्थी
विज्ञापन
48 percent students reached the schools on the first day
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्राथमिक स्कूल खोले गए। पहले दिन 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही एक दिन में कक्षाएं लगाने का अनुमान था, लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 48 प्रतिशत के करीब रही। विद्यार्थियों को बुलाने से पहले उनके अभिभावकों का सहमति पत्र लिया गया।
जिले में 370 के लगभग प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें 21 हजार से ज्यादा विद्यार्थी कक्षा चौथी व पांचवीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पहले दिन स्कूलों में पहुंचने वाले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार के करीब रही। कोरोना की संभावित तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए ज्यादा हानिकारक बताई जा रही है। इसको देखते हुए स्कूलों में कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया। स्कूल के गेट पर ही बच्चों का तापमान जांचा गया और हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। कक्षाएं लगाने के दौरान भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाया गया। जो बच्चे बिना मास्क पहनें स्कूल में पहुंचे, उन्हें मौके पर ही स्कूल प्रबंधन द्वारा मास्क उपलब्ध करवाए गए।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला रापड़िया ने कहा कि सभी स्कूलों के प्रबंधन को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें। पहले दिन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई। आगे भी नियमों का प्रमुखता से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड 19 के चलते बंद पड़े प्राथमिक स्कूलों में बुधवार को रौनक लौटना शुरू हो गई है। विभाग के अधिकारियों ने 1 सितंबर से चौथी व पांचवीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्देश खंड स्तर पर अधिकारियों को प्रेषित किया। इसके चलते ही राजकीय व निजी स्कूलों में चौथी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाने लगी है। बच्चे भी स्कूल में पहुंच खुश नजर आए। अभिभावकों का अनुमान है कि जल्द ही पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल भी खुल सकते हैं।
प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार कक्षा चौथी व पांचवीं के बच्चों के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। अब उनकी कक्षाएं भी सुचारु रूप से चलेंगी। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सीवन में पहले दिन बच्चों ने उत्साह के साथ प्रवेश किया। स्कूल के मुख्य द्वार पर सामाजिक दूरी की पालना करते हुए बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। जो बच्चे मास्क के बिना पहुंचे थे, उन्हें मास्क वितरित किए गए। कक्षा कक्ष में भी बच्चों को उचित दूरी पर बैठाया गया और शिक्षण कार्य आरंभ करवाया गया। मुख्य शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर रघुबीर सिंह, रीतु, मीना, प्रियंका, सुमन धारीवाल, सुमन मलिक, सोनिका, पूनम पांचाल व ममता मौजूद थे।