{"_id":"6983a63b29096b29600b17a6","slug":"48-buses-will-go-to-kurukshetra-passengers-will-face-problems-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839398-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र जाएंगी 48 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र जाएंगी 48 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोनू थुआ कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय पशु मेले के लिए कैथल डिपो की 48 बसें रवाना होंगी। पशुपालन विभाग ने इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार कर रोडवेज विभाग को सौंप दिया है। आगामी 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में प्रतिदिन 16-16 यानी 48 बसें चलाई जाएंगी। जिले के सभी 289 गांवों से पशुपालकों को मेले तक लाया जाएगा। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी होना तय है।
बसों में पशुपालकों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। पशुपालक निःशुल्क यात्रा कर मेले में पशुओं से संबंधित जानकारी और तकनीक से रूबरू हो सकेंगे। पहली बस सुबह 7:30 बजे अपने-अपने निर्धारित स्टॉपेज से रवाना होगी। पशुपालन विभाग के अनुसार अब तक 2914 से अधिक इच्छुक पशुपालक विभाग से संपर्क कर चुके हैं, जो मेले में भाग लेंगे या उसे देखने जाएंगे।
गौरतलब है कि 41वें राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेले में प्रदेशभर से उत्तम नस्ल की भैंस, गाय, भेड़, बकरी, ऊंट और सुअर सहित कुल 53 श्रेणियों के 600 चयनित श्रेष्ठ पशुओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पशुओं के आवागमन पर आने वाला खर्च दूरी के अनुसार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा पशुओं के ठहराव, पशुपालकों के भोजन, चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सरकार की ओर से की जाएंगी।
विज्ञापन
कैथल जिले से कुल 168 पशुओं का पंजीकरण कराया गया है, जिनमें गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर और घोड़े शामिल हैं। पशुपालकों की ओर से इनकी नस्ल की विशेषताएं बताई जाएंगी।
41वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी मेला केडीबी मेला मैदान, कुरुक्षेत्र में छह से आठ फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कैथल जिले से 48 बसें पशुपालकों को लेकर रवाना होंगी। जिले के 168 पशु मेले में भाग लेंगे। जो पशुपालक अपने पशु प्रदर्शनी में लेकर जाएंगे, वे अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और परिवार पहचान पत्र अवश्य रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकें। कुरुक्षेत्र में हर रोज विजेता रहने वाले पशुओं के पशुपालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। -सुरेंद्र नैन, वेटनरी सर्जन-पशुपालन विभाग
कल इन गांवों से चलेंगी बसें
n
6 फरवरी को पहली बस जाड़ौला व ढांड से चलेगी। दूसरी बस फिरोजपुर, मलिकपुर, डोहर व खुराना से, तीसरी बस आंधली, नागल, खेड़ी खुलाम अली, फर्श माजरा, सिरटा व खानपुर से रवाना होगी। चौथी बस सीवन व पट्टी अफगान से, पांचवीं बस तितरम प्योदा, हरसौला व सेगा से तथा छठी बस कौल, चंदलाना व कुरुक्षेत्र से चलेगी।
n
सातवीं बस खेड़ी शेरखां, भालंग, कलासर, बड़सीकरी व कमालपुर से, आठवीं बस गुलियाणा, खेड़ी सिबंल वाली, किच्छाना, नरवल, संतोख माजरा व कोटड़ा से रवाना होगी।
n
नौवीं बस संगतपुरा बुढ़ाखेड़ा व पट्टी अफगान से, दसवीं बस बाबालदाना व मानस से, 11वीं बस बरटा, सांघन, दिल्लोवाली, पाडला, गढ़ी व कैथल से चलेगी।
n 12वीं बस बाबालदाना व मानस से, 13वीं बस बरटा, सांघन, दिल्लोवाली, पाडला, गढ़ी व कैथल से, 14वीं बस खेड़ी सिकंदर, ट्योठा, ढुलयाणी, खड़ी, मटरवा व फरल से रवाना होगी।
n 15वीं बस पूंडरी व फतेहपुर से तथा 16वीं बस हरनौली, रत्ता खेड़ा व भागल से चलेगी।
7 को बसों का शेड्यूल
n
7 फरवरी को पहली बस बोपुर, डंडौता, हरीगढ़ व बलबेहड़ा से चलेगी। दूसरी बस कांगथली व रसूलपुर से, तीसरी बस हाबड़ी, मुन्नारहेड़ी, बुच्ची व दुसैन से रवाना होगी।
n
चौथी बस चुहड़माजरा व ढांड से, पांचवीं बस जाखौली, देवबन व शेरूखेड़ी से, छठी बस खेड़ी लांबा, कुराड़, दुब्बल व सजूमा से चलेगी।
n
सातवीं बस कैथल, नरड़, भैणी माजरा, ग्योंग, कठवाड़ व टीक से, आठवीं बस किठाना, तारागढ़ व कसान से रवाना होगी।
n
नौवीं बस क्योड़क, बैगपुर, रसूलपुर, बंदराना, खेड़ी व सोलूमाजरा से, दसवीं बस उझाना व क्योड़क से चलेगी।
n 11वीं बस फतेहपुर व फरल से, 12वीं बस धुंधरेहड़ी, दीवाल, कुतुबपुर व शक्ति नगर से, 13वीं बस मूंदड़ी, नैना धौंस, कठवाड़ व खनौदा से रवाना होगी।
n 14वीं बस जांबा व पूंडरी से, 15वीं बस भागल, डीग, हजवाना, बरसाना व पूंडरी से तथा 16वीं बस चौशाला, जुलानी खेड़ा व बालू से चलेगी।
8 फरवरी को चलने वाली बसें
n
8 फरवरी को पहली बस चक्कू लदाना व खरकां से, दूसरी बस सैर, भूना व खरौदी से, तीसरी बस साकरा व पबनावा से रवाना होगी।
n
चौथी बस मस्तगढ़, तारावाली, अगौंध व माजरी से, पांचवीं बस गुहला, नंदगढ़, दुसैरपुर, खुशाल माजरा व चीका चौक से चलेगी।
n
छठी बस जाजनपुर, सलैमपुर महदूद व डिडवाना से, सातवीं बस शिमला, पिंजूपुरा, कलायत व खरक पांडवा से रवाना होगी।
n
आठवीं बस मटौर, रामगढ़ पांडवा, चौशाला व बाता से, नौवीं बस अजीमगढ़, महमदपुर, चाबा, ढाबा, कमेहड़ा, रत्ता खेड़ा व लुकमनी से चलेगी।
n 10वीं बस संगरौली, धेरूडू व कौल से, 11वीं बस चौशाला, वजीरनगर, कैलरम व बालू से रवाना होगी।
n 2वीं बस मटौर, बढ़सीकरी व बालू से, 13वीं बस गुहणा, पाडला व छौत से, 14वीं बस पिलनी काकौत, सेगां, नरड़ व पूंडरी से चलेगी।
n 15वीं बस कवारत, नौच, जसंवती, दयोरा व बरोट से तथा 16वीं बस करोड़ा, पाई, भाणा, रमाना व रमाणी से रवाना होगी।