फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   47 conductor posts vacant in Roadways; bus operations affected.

Kaithal News: रोडवेज में परिचालकों के 47 पद खाली, बसों के संचालन पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
47 conductor posts vacant in Roadways; bus operations affected.
कैथल। रोडवेज डिपो में परिचालकों की कमी के कारण बस संचालन प्रभावित हो रहा है। 336 स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में 289 परिचालक ही सेवाएं दे रहे हैं। 47 पद खाली होने से कई रूटों पर बसों के फेरे सीमित करने पड़ रहे हैं। वहीं कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी देकर व्यवस्था संभाली जा रही है। इसका असर ग्रामीण और व्यस्त रूटों पर अधिक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हर वर्ष कई परिचालक सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन उनके स्थान पर नियमित नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। वर्ष 2018 में रोडवेज ने परिचालकों की स्थायी भर्ती की थी। इसके बाद कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ही नियुक्तियां की जा रही हैं। अनुबंधित कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें आने पर कई बार उन्हें हटाना भी पड़ता है।
विज्ञापन


अतिरिक्त ड्यूटी से कर्मचारियों पर बढ़ रहा भार
परिचालकों की कमी के कारण कुछ रूटों पर कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है। रात्रि ठहराव वाले ग्रामीण रूटों पर भी लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे काम का दबाव बढ़ रहा है। डिपो में लीज और रोडवेज की कुल 172 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
यात्री राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह और राजेश ने बताया कि परिचालक उपलब्ध नहीं होने पर कई बार बसों के फेरे रद्द या सीमित हो जाते हैं। इससे यात्रियों को स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक रहता है।
भर्ती के लिए मुख्यालय भेजा प्रस्ताव
कर्मचारी संदीप व कृष्ण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रिक्त पद भरने की मांग की है। डिपो की ओर से रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। विभागीय स्तर पर सीईटी परीक्षा के बाद परिचालकों की नई भर्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है।



मुख्यालय को कर्मचारियों की कमी के बारे में अवगत कराया गया है। जल्द ही नए परिचालकों की भर्ती होने की उम्मीद है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-विपुल कुमार, टीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed