{"_id":"69542f878b6098f5300aa112","slug":"44-new-works-will-start-with-rs-40-crore-work-order-issued-kaithal-news-c-245-1-kht1013-142915-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 40 करोड़ से शुरू होंगे 44 नए काम, वर्क आर्डर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 40 करोड़ से शुरू होंगे 44 नए काम, वर्क आर्डर जारी
Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद की तरफ से शहर में 44 नए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिनमें कुल अनुमानित लागत लगभग 40 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
इन कार्यों में पार्कों का सौंदर्यकरण, गलियों, नालियों और सड़कों का निर्माण शामिल है। टेंडर प्रक्रिया कई दिन पहले ही पूरी हो चुकी है और नए वर्ष के प्रथम माह में कार्य शुरू होने की संभावना है। कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए हैं।
नगर परिषद द्वारा बड़े प्रोजेक्टों में मल्टी लेयर पार्किंग, ई-लाइब्रेरी और सिटी स्क्वायर शामिल हैं। उदय सिंह के किले के पास मल्टी लेयर पार्किंग और चिल्ड्रन पार्क में ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। वहीं पुराने बस स्टैंड की जगह सिटी स्क्वायर का निर्माण किया जाएगा, जहां एक ही स्थान पर सभी बैंक और बड़ी पार्किंग उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
शहर में जाम और पार्किंग की समस्या होगी दूर
नगर परिषद ने बताया कि शहर में पार्किंग की कमी और जाम की समस्या गंभीर है। नए वर्ष में मल्टी लेयर पार्किंग और सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट के पूरा होने से इस समस्या का समाधान होने की संभावना है। दोनों प्रोजेक्ट ऐसे स्थानों पर बन रहे हैं, जहां लोगों के लिए वाहन पार्क करना आसान होगा।
मुख्य कार्य जो जल्द शुरू होंगे
सेक्टर-20 के पार्क में ओपन जिम का सामान लगाया जाएगा
महेश चौक से नरवाना भवन तक सड़क का निर्माण
बलिदानी मदन लाल ढींगरा स्मारक पार्क का सौंदर्यकरण
वार्ड 20 की गलियों का निर्माण और मरम्मत कार्य
वार्ड 21 में ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और लाइटिंग का कार्य
गांव सिल्लाखेड़ा से कैथल तक सड़क निर्माण
उधम सिंह पार्क में जिम का सामान
सेक्टर-20 में अंबाला रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण
लघु सचिवालय के पास से सेक्टर-19 तक सड़क निर्माण
शहर के सीटी-पीटी शौचालयों की सफाई और रख-रखाव
वर्जन
नगर परिषद एरिया में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। करीब 40 करोड़ रुपये के नए वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। शहरवासियों को हर प्रकार की सुविधाएं कम समय में उपलब्ध कराना ही नगर परिषद का प्रमुख उद्देश्य है।
— सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद