फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   43 degree celsius temperature, people are suffering due to heat

43 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
43 degree celsius temperature, people are suffering due to heat
तीन दिनों से जारी गर्मी का कहर आगामी तीन से चार दिन तक ओर इसी प्रकार से रह सकता है। आगामी पांच जुलाई के बाद ही बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण लोग भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो जाती है। दोपहर से पहले ही सड़कें सुनसान हो गईं। शुक्रवार को दोपहर में लोग बेहद ही जरूरी कार्यों के लिए घर से बाहर निकले। शीतल पेय पदार्थों से लोगों ने राहत हासिल करने का प्रयास किया। वहीं कुछ लोग ट्यूबवेल पर नहाते नजर आए। इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। किसानों को बारिश का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस समय भूजल या नहर से थोड़ा बहुत पानी यदि मिल जाता है तो वह ज्यादा दिन तक खेत में नहीं ठहरता। हरे चारे तक को बचाने के लिए किसानों को परेशानी हो रही है। जहां पानी की कमी है।
विज्ञापन

कैथल में बारिश के मौसम में विशेष मिठाई फिरनी बनती है। इसकी मिठास बारिश में कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इस समय फिरनी बिक तो रही है, लेकिन बारिश न होने के कारण इसका टेस्ट लोगों को भा नहीं रहा है। हलवाई भी इस बात के इंतजार में हैं कि कब बारिश होगी और कब उनकी बिक्री तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा का कहना है कि अभी तीन से चार दिन तक ओर बारिश की संभावनाएं नहीं हैं। पांच जुलाई के बाद ही बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्वी हवा नहीं चलती, तब तक बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed