फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   425 bags of urea arrived, were immediately picked up

Kaithal News: यूरिया के 425 बैग पहुंचे, तुरंत उठे

Fri, 01 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
425 bags of urea arrived, were immediately picked up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। जैसे ही किसी स्थान पर यूरिया मिलने की सूचना मिलती है, किसान वहां पहुंचने की होड़ में लग जाते हैं, लेकिन मांग के अनुपात में आपूर्ति कम होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

धान की फसल को लगाए हुए करीब डेढ़ महीना बीत चुका है और अब यूरिया देने का उपयुक्त समय निकलता जा रहा है, जिससे किसान गंभीर चिंता में हैं। वीरवार को सहकारी सेवा समिति चंदलाना में जैसे ही यूरिया खाद की आपूर्ति की खबर फैली, किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते 425 बैग यूरिया हाथों-हाथ बिक गए।
विज्ञापन


सेल्समैन जसमहेंद्र ने बताया कि यह समिति गांव चंदलाना और चूहड़माजरा की संयुक्त समिति है। समिति के सदस्यों को पासबुक पर प्राथमिकता दी गई, जबकि गैर-सदस्य किसानों को आधार कार्ड पर खाद दी गई। उन्होंने कहा कि यूरिया केवल इन्हीं दो गांवों के किसानों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed