फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर में तीन बजे जलापूर्ती, सीवरेज, सड़क निर्माण की समस्याओं पर डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

शहर में तीन बजे जलापूर्ती, सीवरेज, सड़क निर्माण की समस्याओं पर डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Tue, 26 Feb 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में तीन बजे जलापूर्ती, सीवरेज, सड़क निर्माण की समस्याओं पर डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
शहर में तीन बजे जलापूर्ति, सीवरेज, सड़क निर्माण की समस्याओं पर डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन

कहा- जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाएं अधिकारी
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने मीडिया से बातचीत में कहा
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की कई कालोनियों में सुबह 2 से 3 बजे जलापूर्ति, बदहाल सीवरेज व्यवस्था, सड़क निर्माण जैसी समस्याओं पर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन गंभीर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में रणनीति बनाएं। जो भी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें, पेयजलापूर्ति के लिए की जाए। साथ ही वे विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर इन सभी समस्याओं पर रिव्यू करेंगी।
डीसी सोमवार को अपनी ज्वाइनिंग के बाद पहली बार कैथल की मीडिया से रूबरू थीं। जिसमें मीडियाकर्मियों ने शहर में बदहाल सीवरेज व्यवस्था, टूटी पड़ी सड़कें, शहर में जाम की स्थिति सहित शहर की कई कालोनियों में रात्रि 2 से 3 बजे तक होने वाली पानी की आपूर्ति की समस्या उठाई। जिस पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि 3 बजे पानी की आपूर्ति का समय होता है क्या? इसे कम से कम 4 बजे किया जाए। साथ ही सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया, हरपथ एप जैसी सुविधाओं पर तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए। डीसी ने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल एवं बस स्टेंड पार्किंग पर लोगों को हो रही असुविधाओं के बारे में आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट पेपर सहित कई नए प्रावधान होंगे : डीसी ने बताया कि जिस तरह से दीपावली हमारा सबसे बड़ा पर्व है। उसी प्रकार से लोकतंत्र में आम चुनाव सबसे बड़ा पर्व है। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने कई तरह की नई तैयारियां की हैं। जो पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रयोग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बेलेट पेपर की सुविधा है। जिसमें कंप्यूटर के माध्यम से संबंधित कर्मचारी को उनके विभागाध्यक्ष के पास बैलेट पेपर भेजा जाएगा। जिसे वहां कर्मचारी प्रिंट करवाकर उसके बार कोड के अनुसार डाक से जिला प्रशासन को भेजेगा। जिससे प्रशासन द्वारा डाक से भेजे जाने के समय में बचत होगी।
2. पहली बार वीवीपैट का प्रयोग होगा। जिसमें 7 सेकंड के लिए डाला गया वोट देखा जा सकेगा। लघु सचिवालय में वीवीपैट व ईवीएम की जानकारी के लिए मशीन रखी हुई है। जिसे प्रयोग करके लोग देख सकते हैं।
3. लोगों को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल व मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव पाठशालाएं आयोजित की जाएंगी।
4. मतदान के लिए मोबाइल वैन से भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
5. पहली बार सी विजिल एप शुरू की गई है। जिसमें की जाने वाली शिकायतों को आयोग के अधिकारियों को 100 मिनट में निपटाना होगा। सुविधा नामक एप के माध्यम से राजनीतिक दलों को रैलियों व बैठकों के आयोजन के लिए अनुमति जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
6. 1950 टोल फ्री नंबर उपलब्ध होगा, जिसमें चुनाव संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है।
7. इस समय सभी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें। क्योंकि मतदान के ऐन मौके पर इसमें जोड़ना या काटना मुश्किल हो जाता है।
डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि एसपी वसीम अकरम के निर्देशानुसार उनकी ज्वाइनिंग के बाद से अब तक 86 लाख रुपये की चोरी की वारदात का सामान बरामद किया गया है। बाकी वारदात में भी चोरों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के एससी देवीलाल, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कुलदीप चंद व राजकुमार ने सड़कों को लेकर, बिजली विभाग के एससी भूपेंद्र बिजली संबंधी, सीएमओ डॉ. एसके नैन ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि आयुष्मान भारत योजना में अभी तक 210 लाभार्थियों को 23 लाख रुपये का इलाज मुहैया करवाया जा चुका है। इस अवसर पर एडीसी सतबीर कुंडू, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा, एससी सिंचाई विभाग रवि शंकर मित्तल, उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. संजय जैन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, वीके गुप्ता, एमई राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed