{"_id":"5c670e25bdec22736e4eccac","slug":"41550257701-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बिल ना भरने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का बिल ना भरने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का बिल न भरने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में दीपक ने बताया कि दयौरा गांव में विभाग की दो टीमें गांव के प्रत्येक घर में जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रही है। विभाग के कर्मचारी व सक्षम युवाओं की टीम गठित की है। यह टीमें गांव-गांव, घर-घर जाकर पानी के कनेक्शन नियमित करने लोगों को, जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित करने, लीकेज को ठीक कराने में, टूटे हुए पाइप समस्याओं का समाधान कर रही है। दीपक ने बताया कि दयौरा में अब तक 451 घरों तक विभाग की टीम जल संरक्षण का संदेश दे चुकी है। वहीं अभी तक एक भी अवैध कनेक्शन को वैध नहीं किया गया है और पानी के बिल के रूप में मात्र एक हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। बैठक में पानी का बिल नहीं भरने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर विभाग के बीआरसी संदीप कुमार व विभाग के कर्मचारी और सक्षम युवा मौजूद रह।