{"_id":"5c61cb02bdec2273ed39bb30","slug":"41549912834-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल कार्यप्रणाली, अधर में लटकी पीएम आवास योजना, ठप पड़े विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल कार्यप्रणाली, अधर में लटकी पीएम आवास योजना, ठप पड़े विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद : समय पर नहीं खुलते कार्यालय, सफाई व सीवरेज व्यवस्था बदहाल, लोग हर दिन होते हैं परेशान, जिम्मेदारों को नहीं पड़ता फर्क
- हरियाणा सरकार के एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने किया नगर परिषद का दौरा, खामियों पर बोले- मंत्री को देंगे रिपोर्ट
- वहीं 12 पार्षदों ने बैठक कर वीरवार को धरना देने का किया ऐलान, दूसरी तरफ चेयरपर्सन ने सुनीं समस्याएं, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल बदहाल है। यहां समय पर कार्यालय नहीं खुलते। पीएम आवास योजना अधर में लटकी है। नए विकास कार्य ठप पड़े हैं। सफाई व सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। इन समस्याओं को लेकर लोग तो परेशान हैं। वहीं सोमवार को जब एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल यहां पहुंचे तो यहां की अव्यवस्थाएं देखकर शहरी निकाय मंत्री को रिपोर्ट भेजने की बात कही। उधर, 12 पार्षदों ने बैठक करके वीरवार को धरना देने की चेतावनी दी है।
सफाई व्यवस्था बदहाल, पीने के पानी से लेकर शौचालयों में नहीं मिला पानी
फोटो नंबर-2 व 3
कैथल। हरियाणा सरकार के एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने सोमवार को नगर परिषद परिसर पहुंचे। लेकिन यहां पर नगर परिषद की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। परिसर में न तो शौचालयों में सफाई मिली और न ही अधिकतर कार्यालयों में सभी कर्मचारी मिले। जिस पर डायरेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। लेकिन कहा कि इस दौरे की पूरी रिपोर्ट बनाकर शहरी निकाय मंत्री कविता जैन को दी जाएगी।
सबसे पहले मित्तल अपने आधार कार्ड में त्रुटि को दूर करवाने के लिए आधार कार्ड के केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्हें 09.45 पर केंद्र में ताला लटका मिला। इसके बाद मित्तल ने नगर परिषद परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सफाई व्यवस्था की भी जांच की जहां गंदगी दिखी। शौचालयों में सफाई व्यवस्था देखने गए तो यहा भी व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। नप के मुख्य द्वार पर स्थित शौचालयों में शराब की खाली बोतलें तक मिली। इसके साथ ही नगर परिषद परिसर में पानी भी नहीं मिला। हालांकि कर्मचारियों ने इसका कारण पानी की मोटर खराब होना बताया। इन समस्याओं का समाधान न करने के लिए मित्तल ने नप के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
मित्तल ने कहा कि नगर परिषद पर शहर में सफाई के कार्य से लेकर अन्य विकास कार्यों का जिम्मा है। लेकिन यहां यह हाल है तो शहर की व्यवस्था कैसे सुधरेगी। नगर परिषद के कभी तो बिजली निगम पर बिल पेंडिंग होता है तो कभी पानी की समस्या आ जाती है। इसके बाद डायरेक्टर ने ईओ के कार्यालय में सभी कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार करने की हिदायत दी। रॉकी मित्तल ने बताया कि जिस समय नगर परिषद में भाजपा समर्थित चेयरमैन होता था तो उस समय कांग्रेस समर्थित पार्षद भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते थे। लेकिन अब कांग्रेस की चेयरपर्सन है तो पहले से भी हालत बदतर हो गए हैं। अब कांग्रेस की चेयरपर्सन क्यों नहीं नगर परिषद में सुधार कर पा रही हैं।
नगर परिषद में काम न होने पर भड़के पार्षद, सुनवाई नहीं हुई तो वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में देंगे धरना
पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के कार्यालय में बैठक करके जताया दर्जन भर पार्षदों ने रोष
पीएम आवास योजना, बदहाल सीवरेज, सफाई व्यवस्था, नए विकास कार्यों के लिए टेंडर ना लगाने के लगाए पार्षदों ने आरोप
फोटो संख्या-37
कैथल। नगर परिषद में ठप पड़े कामकाज के कारण गुस्साए पार्षदों ने अब नगर परिषद कार्यालय में धरना देने का फैसला लिया है। पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति की अगुवाई में उनके कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। जिसमें परिषद के अधिकारियों द्वारा विकास कार्य न करवाए जाने पर रोष जताया गया। साथ ही शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में यशपाल प्रजापति के साथ-साथ पार्षद राकेश सरदाना, प्रतिनिधि कृष्ण सैनी एडवोकेट, प्रतिनिधि संजय गर्ग, पार्षद नरेश मित्तल, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद प्रवीण सिंगला, प्रवीण ऊर्फ काला सांगन, रमेश गुप्ता एडवोकेट सहित कई पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में पार्षदों ने कहा कि पीएम आवास योजना में पात्र पाए गए लोग पहली किस्त के लिए भटक रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इसलिए उनकी मांग है कि पीएम आवास योजना के तहत पात्रों को लाभ दिया जाए। शहर में सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। लोग परेशान हैं। हर रोज पार्षदों को लोग शिकायतें दे रहे हैं। लेकिन उस पर काम न होने के कारण पार्षदों की फजीहत हो रही है। इसके अलावा कई जगह सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्वच्छता अभियान का दीवाला निकला हुआ है। पार्षदों ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों, छीना-झपटी की वारदातों सहित सरेआम लाठीबाजी पर चिंता जाहिर की।
पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि यदि इन समस्याओं पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो अब पार्षद किसी का सहारा नहीं लेंगे। न ही किसी से याचना करेंगे। अपने कार्यों के लिए वे नगर परिषद में वीरवार सुबह दस बजे धरना दिया जाएगा।
हटाए गए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी चेतावनी
फोटो नंबर-05
कैथल। नगर परिषद की ओर से नया टेंडर जारी कर नाइट स्वीपिंग सर्विस के तहत रखे गए सफाई कर्मचारियों के विरोध में हटाए गए कर्मचारियों ने सोमवार को नप परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद में पहुंचे भाजपा सरकार के एक और प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल को ज्ञापन सौंपा। जिस पर डायरेक्टर ने शहरी निकाय मंत्री कविता जैन से मिल उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व नप प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नप के अधिकारियों की शह पर ठेकेदार ने अपने चहेतों को 20 से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेकर एडजस्ट करने का आरोप लगाया। ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने कहा कि यदि सरकार ने तीन दिन के अंदर उनकी मांग के तहत 140 कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए टेंडर जारी नहीं किया गया तो आंदोलन का फैसला कर हड़ताल की जाएगी।
खुला दरबार लगा चेयरपर्सन ने सुनीं शहरवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर बुला दिए निपटारे के आदेश
फोटो नंबर-04
कैथल। सोमवार को नगर परिषद में स्थित अपने कार्यालय में चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने खुला दरबार लगाया। जिसमें चेयरपर्सन ने प्रधानमंत्री आवास योजना, गली, सफाई व अन्य विकास कार्यों को लेकर शहरवासियों की समस्याएं सुनी। चेयरपर्सन ने बताया कि खुले दरबार 20 शिकायतें सुनी। जिसमें से अधिकतर शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी न होने की थी। कश्यप ने बताया कि लोगों की इन समस्याओं को लेकर सभी शिकायतों को एडीसी कार्यालय में भेजी गई। इसके साथ ही सफाई को लेकर समस्याओं ने मुख्य सफाई निरीक्षक को बुला वहां पर सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की गई। नगर परिषद में आने वाले सभी लोगों की समस्या को निपटारा करवाया गया है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा, पार्षद वेद प्रकाश, संजय भौरिया, हरजिंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।