{"_id":"5c379be9bdec2273367cf52f","slug":"41547148265-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर होने के बावजूद भी विभाग ने शुरु नहीं किया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर होने के बावजूद भी विभाग ने शुरु नहीं किया निर्माण कार्य
विज्ञापन
हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से रोष
टेंडर होने के बावजूद भी विभाग ने शुरू नहीं किया कार्य
फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की टूटी सड़क का टेंडर होने के बावजूद भी विभाग द्वारा कार्य न शुरू किए जाने पर नगरवासियों के साथ साथ ग्रामीणों में रोष है। वीरवार को सरपंच एसोसिएशन प्रधान मा. राजकुमार ब्राह्मणीवाला व ब्लाक समिति प्रधान परमवीर रामगढ़, पूर्व प्रधान सरपंच सतबीर सिणंद, सरपंच प्रतिनिधि महिपाल राणा व दूसरे सदस्यों के साथ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सरपंच एसोसिएशन प्रधान व ब्लाक समिति प्रधान ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि करीब 10 माह पूर्व कलायत बस अड्डे से आईटीआई पिंजुपुरा तक करीब 3 किलोमीटर सड़क रिपेयर का टेंडर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंनेे बताया कि करीब 4 माह पूर्व एसडीएम जगदीप सिंह द्वारा संबंधित विभाग को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन मेें कहा गया था कि कैथल रोड़ बाईपास से नरवाना रोड़ बाईपास तक सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। बिजली व्यवस्था न होने व सडक़ की खस्ता हालत होने के चलते रात्रि के समय लोगों के साथ छोटे वाहनों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। संबंधित विभाग द्वारा बनाया विभाजक और भी ज्यादा परेशानी का सबब बना हुआ है। विभाजक पर जो ग्रिल लगाई गई है वे इस कद्र ऊंची हैं कि आवागमन करने वाले वाहनों को दूसरी ओर सड़क अथवा मोड़ का पता ही नहीं चलता तथा कई जगहों से ग्रिल टूटी होने जिसके कारण हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने के साथ साथ विभाजक पर लगाई ग्रिलों की ऊंचाई भी कम करने के साथ साथ सड़क पर लाइट की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जय भगवान ने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा जिस निर्माण एजेंसी को टेंडर जारी किया गया था उस एजेंसी द्वारा काम शुरू नहीं किया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा निर्माण का सड़क एवं कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाता है तो जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।