{"_id":"5c379bdfbdec22738335d6ab","slug":"41547148255-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुशाल ने जीता गोल्ड, कैथल पहुंचने पर किया गया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुशाल ने जीता गोल्ड, कैथल पहुंचने पर किया गया अभिनंदन
विज्ञापन

फोटो संख्या-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बॉक्सर तुशाल ने स्कूली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पिता के सपने को पूरा करने के साथ-साथ जिले भर में नाम रोशन किया है। ऋषिनगर सोनू शर्मा ने आठ साल पहले अपने बेटे तुशाल को बॉक्सिंग के रिंग में उतारा था। उनके सपने को पूरा करते हुए बॉक्सर तुशाल ने अंडर-19 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी को हुई। भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड जीत कर लौटे तुशाल का वीरवार को जोरदार स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर पिता सोनू शर्मा व दादी निर्मला देवी ने अपने पोते की आरती उतारी। कोच राजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। खिलाड़ी ने कोच से आशीर्वाद लिया और गोल्ड मेडल उन्हें पहनाया। फाइनल मुकाबले में उसने केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी रितेश कुमार को 5-0 से हराया। कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह व गुरमीत सिंह को अपनी जीत का श्रेय दिया। इस मौके पर चिरंजी लाल, प्रवीन शर्मा, जयभगवान, नवीन, रविकांत मौजूद थे।