{"_id":"5c154daebdec225b5d493f62","slug":"41544900014-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे दादा, परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा की धमकी से मैं कहां डरने वाला-हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे दादा, परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा की धमकी से मैं कहां डरने वाला-हुड्डा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे दादा, परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा की धमकी से मैं कहां डरने वाला : हुड्डा
- पूर्व सीएम कैथल में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कर रहे थे बातचीत,
कहा- बदले की भावना की बजाए जनभावना को ध्यान में रखकर विकास करवाए भाजपा सरकार
फोटो संख्या-44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की धमकी से डरने वाला कहां से होगा। वे कैथल में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना छोड़ जन भावनाओं को ध्यान में रखकर विकास के काम करवाएं। क्योंकि जनता ने भाजपा को बड़ी उम्मीद से सत्ता सौंपी थी। लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद भाजपा विकास कराने में पूरी तरह विफल है। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने 10 साल में प्रदेश में विकास के अनेक काम करवाए थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश का विकास थम चुका है। हमने प्रदेश को शिक्षा का हब बनाया। प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में प्रदेश को नंबर वन बनाया था। नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी जगह हारेगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश भर में शुरू की गई रथयात्रा से भाजपा और इनेलो में पूरी तरह बौखलाहट है। 6 चरणों की यात्रा समाप्त हो चुकी है और फरवरी माह से सातवें चरण की यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इनेलो को प्रदेश की जनता ने प्रतिपक्ष के रूप में चुना था, लेकिन विपक्ष की भूमिका न निभाकर भाजपा की बी टीम की भूमिका इनेलो ने निभाई है। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पीएसओ सतीश राठी, विधायक जयप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर मेहत्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अनीता ढुल बड़सीकरी, प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर कलायत, बार एसोसिएशन के प्रधान आरसी गोयल, पूर्व विधायक दिल्लू राम, दिलबाग मोर, जितेंद्र कादयान, एडवोकेट पीएल भारद्वाज, प्रदीप पूंडरी, श्याम सुंदर सरपंच कौल, सुभाष मेहला, एडवोकेट दलबीर पुनिया, एडवोकेट सुरेंद्र वोहरा, वीरेंदर श्योकंद, नरेश ढुल, बिक्का मौण मटौर, लाखा मण्डी, नरेश यादव, कप्तान आर्य, मन्नू नैन, सोनू गिल मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
इससे पूर्व जिला बार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने पूर्व सीएम का अभिनंदन किया। वहीं वकीलों ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पूर्व सीएम के साथ कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश भी मौजूद थे। एसोसिएशन के प्रधान आरसी गोयल ने पुष्प गुच्छ देकर पूर्व सीएम का स्वागत किया और बताया कि यहां विकास कार्यों के लिए दस लाख रुपये की आवश्यकता है। जिस पर हुड्डा ने राज्यसभा सांसद से दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं वकीलों ने उन्हें सुझाव दिए कि वकीलों के लिए टोल टैक्स फ्री होना चाहिए। वकीलों के लिए बुढ़ापा पेंशन भी हो। वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जिस पर पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार आने पर दोनों बातें लागू करवाने का आश्वासन दिया।