{"_id":"5ba931ae867a557f704172bf","slug":"41537814958-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिशु शिक्षा विषय पर महत्वपूर्ण श्भूमिका अदा कर सकता सार्क टीचर फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिशु शिक्षा विषय पर महत्वपूर्ण श्भूमिका अदा कर सकता सार्क टीचर फेडरेशन
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्र शेखर बने सार्क टीचर्स फेडरेशन के प्रधान
-श्रीलंका के कोलंबों में हुआ सार्क टीचर्स फेडरेशन का त्रिवार्षिक चुनाव
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। श्रीलंका में सार्क टीचर्स फेडरेशन के त्रिवार्षिक चुनाव में अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र शेखर मिश्रा को सार्क टीचर्स फेडरेशन का प्रधान चुना गया। यह जानकारी सार्क टीचर फेडरेशन के सदस्य व अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव कुलभूषण शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि गत दिवस श्रीलंका के कोलंबो सिटी होटल में छह देशों की राष्ट्रीय अध्यापक यूनियनों की एक बैठक फेडरेशन के झंडे तले संपन्न हुई, जिसमें इंद्र शेखर मिश्रा को प्रधान, एंजला विजयसिंघे, अमानउल्ला अमन, डा. रफिका अफरोज, मिस्टर सुजाक अली को उप-प्रधान, नेपाल के लक्ष्मण शर्मा को महासचिव, श्रीलंका के टी महा शिवम, भारत की शुलभा ढोंढे को उप-महासचिव, मोती राम फुलिया नेपाल को कोषाध्यक्ष, के.के. त्रिपाठी, मालती शिव रतने, शिल्पा नायक व डा. अश्वनी कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर हरियाणा से चार डेलीगेट कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीलंका गए थे। जिसमें मुख्य रूप से बलविंद्र सिंह, इंद्रजीत शर्मा, उपेंद्र शुक्ला, अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान रणबीर ढिल्लों व राष्ट्रीय महासचिव इंद्र शेखर मिश्रा शामिल थे। चुनाव के बाद मिश्रा ने सभी देशों से अपील की कि वे प्रारंभिक शिशु शिक्षा व देखभाल के विषय पर युद्ध स्तर पर अपने-अपने देश में कार्य करें व जीरो वर्ष से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा पर उनके माता-पिता को जागरूक करवाने में अपने संगठन का सहयोग करें। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए समाज, देश की सरकारों, पंचायतों व अन्य लोगों से संपर्क करके सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत बच्चों का दाखिला करवाने के लिए दबाव बनाएं। ताकि सरकारी स्कूलों में स्कूली शिक्षा का गुणात्मक स्तर बढ़ाया जा सके व शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने में सभी सार्क देश में अपना योगदान बराबर दें।