फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने दर्ज किया दो जेई व एक लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस

पुलिस ने दर्ज किया दो जेई व एक लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस

Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया दो जेई व एक लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस
पुलिस ने दर्ज किया दो जेई व एक लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस
विज्ञापन

गांव जड़ौला के खेतों में करेंट से हुई व्यक्ति की मौत का मामला
कैथल। गांव सोलू माजरा के निकट करेंट लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय कुमार की शिकायत पर 2 जेई व एक लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। संजय कुमार ने बताया कि उसका पिता मजदूरी का काम करता है। रविवार को विकास लाइनमैन ने उसके पिता को फोन करके कहा था कि लख्मीचंद का ट्रांसफार्मर ठीक करना है। इसके बाद विकास लाइनमैन उसके पिता को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। दोपहर को मेरे पास मेरे ताऊ के लडक़े संजीव कुमार का फोन आया कि तेरे पिता की करंट लगने से मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता का शव बिजली की तारों पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर जेई पवन व जेई प्रदीप खड़े थे। जो कुछ ही देर में दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन किसी भी बिजली अधिकारी ने लाइन नहीं कटवाई। बाद में जितेंद्र लाइन कटवाने के लिए बिजली निगम में गया। वहां जाकर जितेंद्र ने रजिस्टर देखा तो उसमें दोपहर 3.10 बजे परमिट लिया था। जबकि उसके पिता की मृत्यु 2.52 मिनट पर हो चुकी थी। यह परमिट चुहड़माजरा बिजली बोर्ड से लिया हुआ था। उसके पिता की मौत अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है। बिना परमिट लिए ही समय से पहले उसके पिता को ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए लाइन पर चढ़ा दिया गया, जिस कारण उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सांय करीब 6 बजे बिजली निगम के एसडीओ अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंचे और उसके पिता को लाइन से नीचे उतारा। हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों जेई व लाइनमैन के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed