फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुहला में हुआ अनूठा अनुष्ठान

गुहला में हुआ अनूठा अनुष्ठान

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुहला में हुआ अनूठा अनुष्ठान
पराली जलाने वालों को सद्बुद्धि दे भगवान
विज्ञापन

गुहला में हुआ अनूठा अनुष्ठान, विधायक, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सहित किसानों ने ली शपथ
एक और सुधार के डायरेक्टर रॉकी मित्तल की अगुवाई में हुआ हवन का आयोजन
फोटो संख्या-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका में सोमवार को अनूठा अनुष्ठान हुआ। जिसमें विधायक कुलवंत बाजीगर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सहित काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। हवन में भाग लेकर इन सभी ने पराली जलाने वाले किसानों को सद्बुद्धि देने की कामना की। साथ ही शपथ ली कि वे धान के सीजन में धान की पराली नहीं जलाएंगे। यह अनुष्ठान हरियाणा में एक और सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल की अगुवाई में किया गया। जहां हरियाणा सरकार के लिए एक डॉक्यूमेंटरी की शूटिंग भी की गई। जिसमें किसानों को धान की पराली न जलाने का संदेश दिया गया।
रॉकी मित्तल की अगुवाई में चीका के सरकारी अस्पताल में शूटिंग हुई। मित्तल ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश की जनता को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए इस डॉक्यूमेंटरी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन तथा पराली के जलाने से होने वाले पर्यावरण पर प्रभाव के बारे में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

मित्तल ने कहा कि हरियाणा में एक और सुधार कार्यक्रम के तहत जागरूक चलचित्रों का निर्माण किया जा रहा है, यह प्रदेश में पहली बार अनूठी पहल की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष फसल अवशेष प्रबंधन योजना क्रियान्वित की गई है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली इस लघु चलचित्र के बाद युवाओं को नशे से दूर करने वाली फिल्म का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के सच्चे हितैषी है। पराली जलाने से रोकने हेतु तथा फसल अवशेष प्रबंध के लिए सरकार द्वारा 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर जगीर सिंह, नेत्रपाल शर्मा, गगन कांबोज, हरदीप सिंह, अमरीक विर्क, राजरानी शर्मा, पाला राम, शुभशेर सिंह जैलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed