{"_id":"5b1437a44f1c1b614d8b485f","slug":"41528051620-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों में सहयोग ना मिलने से प्रशासन पर भडक़े जिला योग प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों में सहयोग ना मिलने से प्रशासन पर भडक़े जिला योग प्रभारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तैयारियों में सहयोग ना मिलने से प्रशासन पर भड़के जिला योग प्रभारी
फोटो नंबर-40
गुहला-चीका। आने वाली 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन का सहयोग ना मिलने व प्रशिक्षण शिविरों के लिए पीटीआई अध्यापक व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी ना लगाए जाने से खफा पतंजलि जिला योग प्रभारी मास्टर हरिओम प्रशासन पर खूब भड़के। प्रशिक्षण देने पहुंचे हरिओम का गुस्सा उस समय भड़क उठा जब उन्हें शिविर प्रशिक्षण लेने के लिए मात्र छह पीटीआई अध्यापक ही मिले। काफी देर तक जब कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचा तो स्कूल में सुबह ही सैर के लिए आए कुछ लोगों को बुलाकर दरियों पर बैठा प्रशिक्षण की औपचारिकता पूरी की। हरिओम ने कहा कि अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को पूरे विश्व में मान्यता दिलाई है और अब मुख्यमंत्री गांव स्तर पर व्याम शाला खोलने की घोषणा की है लेकिन अधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज 21 जून के योग दिवस को लेकर प्रोटोकाल का प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी की भी ड्यूटी नहीं लगाई। महताब सिंह, जगतार सिंह बाजवा, चरणदास गुप्ता ने भाग लिया।