फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अंध विश्वास की इंतहा, नव वर्ष पर मृतकों पर चढ़ाए कंबल बांटने का आरोप

अंध विश्वास की इंतहा, नव वर्ष पर मृतकों पर चढ़ाए कंबल बांटने का आरोप

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अंध विश्वास की इंतहा, नव वर्ष पर मृतकों पर चढ़ाए कंबल बांटने का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका की डेहा बस्ती वालों ने मंगलवार को शहीद ऊधम सिंह चौक पर जाम लगा दिया तथा विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बस्ती वालों का आरोप था कि नए साल के अवसर पर विधायक बाजीगर शमशानघाटों में मृतक देहों पर चढ़ाए गए कंबल व चादरें इकट्ठी करके गरीबों में बांट गए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इसी तरह के कंबल के कथित प्रभाव से सोमवार रात बस्ती की एक महिला मर गई। उन्होंने कहा कि यह उनकी बस्ती को यहां से हटाने की चालों का हिस्सा है। बस्ती वालों ने विधायक का पुतला फूंका तथा बांटी गई चादरों व कंबलों की होली जला दी।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने इस सबके पीछे उनके राजनीतिक विरोधी नोदी चीका का हाथ बताते हुए ओछी राजनीति से बाज आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नोदी ने एक गरीब बस्ती के भोले भाले अनपढ़ लोगों के अंधविश्वास को उकसाकर ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की है कि कल को कोई व्यक्ति या संस्था लोगों की मदद के लिए आगे आने की हिम्मत ना करे। विधायक ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए वे हर अवसर पर जो कुछ भी दे सके, जरूर देते रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री साईं जन कल्याण ट्रस्ट ने गरीब बस्तियों में कंबल व चादरें बांटने का कार्यक्रम बनाया था। संस्था के अध्यक्ष सेवा सिंह प्रजापति ने बताया कि उन्होंने इसके लिए विधायक से बात की तो वे सहर्ष तैयार हो गए। उनकी संस्था हर साल गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम आयोजित करती है। उसके लिए उनके पास बहुत सारे कपड़े, बिस्तर व बर्तन दान में आ जाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी उक्त सामग्री को संस्था नेड डेहा बस्ती सहित, ईंट भट्ठा बस्तियों में भी बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेहा बस्ती वासी जब विधायक बाजीगर के खिलाफ नारेबाजी करने में व्यस्त थे तभी पता नहीं कहां से कुछ लोग एक रेडीमेड पुतला ले आए और उसे विधायक के पुतले का नाम देकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। रेडीमेड पुतले को लेकर शहर में अनेक तरह की चर्चाएं दिन भर चलती रहीं।

थानेदार ने समझाया फिर माने
डेहा बस्ती के महिला पुरुष व बच्चे कैथल रोड पर मेन चौक घेरकर बैठ गए और रास्तों को अवरुद्ध कर दिया। जाम की सूचना पाकर चीका पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकनि डेहा बस्ती की महिलाएं सामने अड़ गई और जाम खोलने से इनकार कर दिया। विधायक की तरफ से नगर पार्षद सुरता राम लोगों से बात करने मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने उनकी एक बात ना सुनी। आखिर काफी कोशिशों के बाद चीका थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

इस आरोप पर विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए विधायक हैं इसलिए लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। कोई कितनी भी साजिशें रच ले, अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं राजनीतिक कार्यकर्ता नोदी चीका ने बताया कि उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। उन्हें तो डेहा बस्ती के कुछ लोगों ने फोन करके बुलाया था और विधायक द्वारा बांटे कंबल दिखाए थे। लोगों को बांटा सामान नया नहीं था।


वहीं श्री साईं जनकल्याण ट्रस्ट के संरक्षक नीटू जांगड़ा ने कहा कि राजनीति के लिए और मुद्दे तलाशिये। जनता के हित के लिए बनी एक सामाजिक संस्था को इस तरह बदनाम करने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


फ्लैग- अंध विश्वास की इंतहा, नववर्ष के अवसर पर मृतकों पर चढ़ाए कंबल बांटने का आरोप
हेडिंग- डेहा बस्ती वालों ने लगाया जाम, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
-विधायक बोले, विरोधियों ने गरीब लोगों को उकसाया, हर अवसर पर बांटते रहेंगे मदद
- कंबल देने वाली संस्था ने दी चेतावनी, कहा- राजनीति के चक्कर में संस्था की छवि खराब ना करें
फोटो संख्या-36 व 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed