{"_id":"59836e5e4f1c1bc6758b45c3","slug":"41501785694-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की किसान कर्जा मुक्ति यात्रा पहुंची कैथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की किसान कर्जा मुक्ति यात्रा पहुंची कैथल
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की किसान कर्जा मुक्ति यात्रा पहुंची कैथल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किसानों की कर्जामुक्ति को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) के द्वारा निकाली गई किसान कर्जामुक्ति यात्रा वीरवार को कैथल पहुंची। जिसका किसानों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों ने सभी जिला सचिवालय में ज्ञापन देने के क्रम में सीटीएम विरेंद्र सांगवान को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय महासचिव स्वामी इन्द्र ने कहा कि प्रदेश के किसानों के प्रति भाजपा सरकार की नीति और नीयत में फर्क है। आज हरियाणा का किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। क्योंकि सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने हरियाणा में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने और फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया। जो सत्ता मिलने के बाद हवा हवाई हो गया। अपने हकों के लिए किसान सड़कों पर आने को मजबूर है। जिससे केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलविंद्र बाजवा, प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया और महिला भारतीय किसान यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी मेहता ने इस किसान कर्जामुक्ति यात्रा के बारे बताया कि भारतीय किसान यूनियन(अम्बावत) की कर्जा मुक्ति यात्रा 28 जुलाई से फरीदाबाद से शुरू हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावत ने हरी झंडी दिखाकर भाकियू के पदाधिकारियों की रवानगी की। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को मुख्यमंत्री के आवास पर मांग पत्र सौंपने के बाद यह यात्रा संपन्न होगी। इस अवसर पर राजेश जागलान, सतबीर भाणा, नफे सिंह, अत्तर सिंह, धर्मेंद्र, रामसिंह, देवेन्द्र मट्टू, रणवीर सरपंच, बलबीर गुर्जर, कुलदीप धारीवाल, दलेल, नाथाराम, गुरदेव, बदन सिंह, अनिल, रामसरुप नैन, रामनिवास दिल्लोंवाली, शमशेर कुंडू, शमशेर सजूमा, कुलदीप, राजकुमार व राजेन्द्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।