{"_id":"5957eb344f1c1bd4798b45d0","slug":"41498934068-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये में मिला जरूरतमंदों का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 रुपये में मिला जरूरतमंदों का भोजन
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 रुपये में मिला जरूरतमंदों का भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोटरी क्लब कैथल द्वारा क्लब के नए प्रधान नीरज गर्ग की अध्यक्षता में एक नए प्रोजेक्ट रोटरी अन्नपूर्णा की शुरुआत की गयी। जिसके तहत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोगों को 10 रुपये में भोजन दिया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के प्रवक्ता सुनील जिंदल ने बताया कि क्लब हर रोज दोपहर को 12 बजे से 2 बजे तक जरूरतमंदों को केवल 10 रुपये में खाना खिलाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को 250 लोगों का खाना खिलाया गया।
पहली थाली देकर इस शुभ कार्य की शुरुआत यशपाल प्रजापति ने की। चेयरमैन ने कहा कि 10 रुपये की मामूली कीमत पर यदि भरपेट भोजन मिल जाए तो यह एक बड़ी पहल है। जिसका सभी को सहयोग करना चाहिए। प्रोजेक्ट के चेयरमैन केशोपाल गर्ग और रजनीश गर्ग ने सभी सदस्यों के सहयोग से इस कार्य को शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर डीएल मनचंदा, प्रवीन चौधरी, राजेश गोयल, विजय अग्रवाल, विजय गोयल, सुनील जिंदल, योगेश गोयल, प्रवीण जैन, राहुल खुरानिया, रामकुमार बंसल आदि उपस्थित रहे।