फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   41 Anganwadi centers in the district will be transferred to schools.

Kaithal News: जिले के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों का स्कूलों में होगा स्थानांतरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
41 Anganwadi centers in the district will be transferred to schools.
आंगनबाड़ी स्थानांतरण होने वाले स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला की फोटो। संवाद
कैथल। जिले में जर्जर इमारतों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने ऐसे 41 आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान की है, जिनका नजदीकी सरकारी स्कूलों में स्थानांतरण किया जाएगा ओर स्कूलों के नाम चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से ये केंद्र खस्ताहाल भवनों में संचालित हो रहे थे। यहां बच्चों के लिए न तो पर्याप्त जगह थी और न ही सुरक्षित माहौल मिल पा रहा था। बरसात में छत टपकने और गर्मी में अत्यधिक तापमान जैसी समस्याएं आम थीं जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इन केंद्रों को स्कूल परिसरों में स्थानांतरित करने से बच्चों को सुरक्षित भवन, साफ-सुथरा वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनकी प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। विभाग की ओर से किए गए सर्वे के आधार पर पहले चरण में 41 केंद्रों को चिन्हित किया गया था, जिन भवनों की हालत ज्यादा खराब है। इसके बाद मुख्यालय को पत्र लिख दिया गया था।
विज्ञापन

1,270 से अधिक केंद्र, 240 बने बाल वाटिका
कैथल जिले में कुल 1,270 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 240 केंद्रों को पहले ही आधुनिक प्ले स्कूल यानी बाल वाटिका में तब्दील किया जा चुका है। इन केंद्रों में बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा, खेल-आधारित गतिविधियां और बुनियादी सीखने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की नींव को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल
अभिवावक मनोज कुमार ने बताया कि स्कूलों में आंगनबाड़ी का स्थानांतरण होने के बाद बच्चों को साफ-सुथरा वातावरण, शौचालय, पेयजल और खेल के साधन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्कूल के शिक्षकों के साथ समन्वय से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और भी मजबूत होगी। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा।

इन स्कूलों व आंगनबाड़ी का होगा स्थानांतरण
स्कूल- आंगन बाड़ी नंबर
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बोपुर- 212
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पपराला- 218
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनौली - 223
राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय बदसूई- 303
राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय बदसूई- 304
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल- 307
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल- 309
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिच्छिया - 709
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाता- 202
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाता- 208
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम - 302
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम - 306
राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय चौशाला- 312
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला- 314
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला- 315
-जीएम स्कूल जुलानी खेड़ा - 319
- जीएच स्कूल वजीर नगर- 321
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत-407
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत - 416
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत - 418
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत - 419
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत - 421
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत- 425
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटौर- 602
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटौर- 605
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमला- 613
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय पट्टी खोत- 6073020101
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना- 6073020113
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबा लदाना- 6073020117
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबा लदाना- 6073020118
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहारण- 6073020207
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवबन- 6073020215
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवबन- 60730216
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवबन- 6073020220
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौच - 426
- राजकीय मॉडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय खरकां- 6073070205
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिसौल- 6073070514
- राजकीय मॉडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय सीवन - 6073070514
- शहीद बलदेव सिंह माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर- 6073070526
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय किच्छाना - 118
- राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पूंडरी- 018


महिला एवं बाल विकास विभाग कैथल की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि 41 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्कूल चिन्हित कर लिए गए हैं। जल्द आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
II

आंगनबाड़ी स्थानांतरण होने वाले स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला की फोटो। संवाद

आंगनबाड़ी स्थानांतरण होने वाले स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed