{"_id":"6860487475d890e544045fe1","slug":"40-units-of-blood-donated-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680136-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 40 यूनिट रक्तदान दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 40 यूनिट रक्तदान दान
Sun, 29 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। निफा फाउंडेशन की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में शनिवार को वार्ड नंबर तीन स्थित बड़ी जाट धर्मशाला, चीका में सीड़ा तोमर खाप और निफा ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें महादानियों ने 40 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि सीड़ा तोमर खाप के प्रधान बाबा मेहर सिंह सीड़ा, खाप के प्रेस प्रवक्ता हरजिंद्र नंबरदार और निफा के जिलाध्यक्ष भीम कौशिक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। इस अवसर पर गुरनेक सीड़ा, इनेलो हलका अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बलकार बल्लू, नायब सीड़ा, चरण सिंह सीड़ा, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, जस्सी शर्मा पीडल, अजैब सीड़ा, रिंकल लाला और बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद