फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40% Seats vacant

40% सीटें ख्ााली

Sat, 25 Jul 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल Updated Sat, 25 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अपनाए गए ऑनलाइन दाखिले के सिस्टम में विद्यार्थी उलझ कर रह गए। प्रदेश भर में करीब 75000 आईटीआई की सीटों के लिए दो माह से जुगत भिड़ा रहे विद्यार्थी अपने मनचाहे संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाए। जिसका नतीजा यह निकला कि 4 बार के काउंसिलिंग शैड्यूल के बावजूद दाखिले नहीं हुए। इस समय 40 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं। विभाग को अब इन खाली सीटों को भरने के लिए पांचवीं काउंसिलिंग का फैसला लेना पड़ा। जिसके तहत 27 व 28 जुलाई को सभी आईअीआई में दाखिले होंगे। कैथल आईटीआई में 1156 में से 800 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं।
विज्ञापन


जून माह में शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया
आईटीआई में जून माह में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद 25 जुलाई तक 4 काउंसिलिंग में दाखिला चला। जबकि इससे पहले केवल 3 काउंसिलिंग के बाद ही सीटें भर जाती थीं। ऐसा नहीं है कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले बच्चे नहीं हैं। बच्चे हैं, लेकिन उन्हें उनके मनपसंद संस्थान नहीं मिले।
विज्ञापन


ऐसे हुआ कंफ्यूजन
ऑनलाइन प्रक्रिया में बच्चों को एक साथ कई संस्थानों में आवेदन करना था। जिसमें पूरे प्रदेश की जिस आईटीआई में सीटें बची थीं, कंप्यूटर सिस्टम ने बच्चे द्वारा लॉक किए गए उसी संस्थान में उसके दाखिले की सूचना अपलोड कर दी। अधिकतर बच्चों ने समझा कि ऑनलाइन नाम आ गया है और दाखिला हो गया। वे रिपोर्टिंग के लिए संबंधित संस्थान में गए ही नहीं। वहीं कुछ ऐसे बच्चे रहे, जिनके दाखिले घर से दूर के संस्थान में हो गए। जिस कारण वे भी दाखिले के लिए नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली
पूरे प्रदेश में करीब 75000 सीटें हैं सभी आईटीआई में। जिसमें से अभी भी 40 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। कैथल में स्थित आईटीआई में 1156 में से 800 सीटों पर दाखिला हो पाया है। यहां भी 300 से अधिक सीटें खाली हैं। यही हाल कलायत, गुहला, पूंडरी, गुहणा, राजौंद आईटीआई का है।

आईटीआई के प्रिंसिपल भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पांचवीं काउंसिलिंग का शैड्यूल जारी किया गया है। जिसमें नए तरीके से दाखिले के लिए आवेदन करना है। 27 जुलाई को आरक्षित श्रेणी के बच्चों के दाखिले होंगे। इसके बाद 28 जुलाई को सामान्य श्रेणी के बच्चों के पुरानी प्रक्रिया के अनुसार मैन्यूअल आधार पर दाखिले किए जाएंगे।


इन बातों का रखें ध्यान
22 से 25 जुलाई तक जिन बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उन्हें आवेदन करते समय 5 संस्थान चुनने को कहा गया है। इसके बाद संस्थान के अनुसार रविवार को मेरिट जारी कर दी जाएगी। मेरिट चैक करके विद्यार्थी को अपनी पंसद के संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। इसके लिए इंटरनेट से अपना मेरिट लिस्ट में आया हुआ मेरिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर मूल दस्तावेजों एवं फीस की राशि लेकर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जहां मैन्यूअल काउंसिलिंग के हिसाब से उसका बची हुई सीटों पर दाखिला हो जाएगा।
दाखिला मेरिट सूची में नाम आने पर अपना मेरिट कार्ड लेकर संस्थान में जाएं
27 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद उनके दाखिले होंगे।
28 जुलाई को सुबह 9 से 11.30 मिनट तक सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद उनके दाखिले होंगे।
मूल दस्तावेजों के साथ-साथ फीस की राशि लेकर भी पहुंचे।
राजौंद एवं कैथल के दाखिले कैथल में, शेष आईटीआई के दाखिले उन्हीं संस्थानों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed