फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 guests sacrificed in Kundiya Gayatri Mahayagya

कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 40 यजमानों ने डाली आहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
40 guests sacrificed in Kundiya Gayatri Mahayagya
40-कैथल। 24 कुंडीय हवन...........गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा हुडा 19 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित 24 कुंड? - फोटो : Kaithal
कैथल। शुक्रवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई थी। यह यज्ञ शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस यज्ञ के बाद शाम पांच से लेकर सात बजे तक श्री मद्भागवत कथा के तहत प्रवचन किया जा रहा है। जबकि सुबह के समय यज्ञ के तहत यजमानों के कुल 24 कुंड बनाए गए हैं। इस मौके पर एक समय में कुल 50 यजमान आहुतियां डाल रहे हैं। यह हवन सुबह आठ बजे शुरू होकर 11 बजे समाप्त होता है। इस दौरान कथा में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। शाम के समय उत्तराखंड के हरिद्वार के गायत्री परिवार आश्रम से पहुंचे। पंडित बाल स्वरूप शर्मा गायत्री मां की कथा का गुणगान करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का इतिहास रहा है कि चाहे ऋषि मुनि हो या स्वयं नारायण अवतार हो। सभी ने संस्कारों के माध्यम से ही मानव जाति को सही रास्ते पर लाने का कार्य किया है। वर्तमान समय में अक्सर देखने को मिलता है कि मनुष्य अपने स्वार्थ के कारण संस्कारहीन हो चला है। अब वह भूलने लगा है कि ऋषि-मुनियों ने कठिन तप करने के बाद भगवान के शरण ली थी। हमें भी अच्छे कर्म करके बुरे रास्तों को नहीं अपनाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि यदि हम संस्कारवान बनेंगे तो अपने जीवन में हर पल हर समय सफलता हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

हमें भक्ति के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। 24 कुंडीय महायज्ञ के कार्यक्रम के तहत शनिवार को यज्ञ का तीसरा दिन रहेगा। जबकि रविवार को दोपहर बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दिन कथा का आयोजन भी दोपहर के समय किया जाएगा। इस मौके पर प्रवचन बालरूप शर्मा, गोपाल दास मालवी, प्रेम लाल बिरला, गणपति वैष्णव एवं सुनील यादव ने भजन गाए। इस अवसर पर मौके पर सूरजभान शर्मा, सतपाल गुप्ता, सूलेख चंद, राकेश शर्मा, ईश्वर सिंह राणा, महीपाल कौशिक, ऊषा रानी, सरदारा राम, धर्मपाल शर्मा, मनीष कुमार,भल्ले राम, कमलेश वर्मा, रामप्रताप गुप्ता, नीलम गुप्ता, सतबीर मोर, विमल मोर, जितेंद्र कांता, सोमप्रकाश, राजबाला, राजेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सरोज महाबीर, बबली, बलवंत राय, राजबाला, नरेश गर्ग, वीना गर्ग, नीरज, ममता होशियार सिंह, बबीता, अशोक कुमार शर्मा, स्नेहा लता, सुबे सिंह, राजकुमारी, रामप्रकाश, उर्मीला बलदीश, अनारकली, वरूण जैन, मानसी जैन, सतीश, मंजु, किरण कुमार, सुदेश शर्मा सतबीर, बिमला ओमप्रकाश, अंजु, राकेश कुमार, उर्मीला, नेत्रपाल सिंह, रिंकल बाता, अमित राणा, नीतू बाता, सुलेख चंद, फुलमती, सुरजभन शर्मा, कमला शर्मा, रूलिया राम, कमला शर्मा, राज कुमार, दिपीका, विमल सिंगला, सुधा सिंगला, राजकिशन, भल्ले राम, भगवती शर्मा, सुलेख चंद, फूलपति, सरदारा राम, धर्मकौर, उषा राणा, सुदेश राणा, नीतु, रीतु, कमलेश वर्मा, उमा शर्मा, रूचि, सुनिता, निर्मल, मंजु, संतोष, निर्मल राकेश, कृष्ण कालडा, महिपाल, धर्मपाल, धरिया सिंह, ईश्वर चंद व शशि कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed