{"_id":"681faeea5c3672993c04bf5f","slug":"36-thousand-rupees-were-cheated-by-saying-that-the-water-connection-will-be-cut-kaithal-news-c-18-1-knl1004-643731-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी के कनेक्शन काटने की बात कह ठगे 36 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी के कनेक्शन काटने की बात कह ठगे 36 हजार रुपये
Sun, 11 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के सेक्टर 18 निवासी से पानी का कनेक्शन काटने की बात कहकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले उसे मैसेज किया। बाद में उसके पास एक लिंक भेजा। जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया तो दो बार में खाते से रुपये कट गए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी सूरजभान ने बताया कि पांच अप्रैल को करीब 10 बजे उसके पास एचएसवीपी के नाम से एक मैसेज आया। इसमें लिखा हुआ था कि आपका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। आप विभाग के ऑफिसर देवेश जोशी से बात करें। बाद में शाम को फिर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि जल्दी से 10 रुपये पेमेंट भेजो। इससे आपके पानी के कनेक्शन से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा। उसके बाद आरोपी ने उसके पास एक लिंक भेजा। जैसे ही उस पर क्लिक किया तो उसके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। थोड़ी देर बाद फिर से छह हजार रुपये कटने का मैसेज आया। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 36 हजार रुपये की ठगी की। सिविल लाइन एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि मामाले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर की अभद्र टिप्पणी
कैथल। साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने एक महिला की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो लगाते हुए अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैथल की एक कॉलोनी की महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर उसके नाम से आईडी बनाकर उसकी फोटो लगा ली तथा इस प्रकार से उसे अभद्र टिप्पणियां की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद