फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   36 communities of the state are strengthening the hands of the CM: Ashok Gurjar

प्रदेश की 36 बिरादरी सीएम के हाथ मजबूत कर रहीं : अशोक गुर्जर

Wed, 08 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
36 communities of the state are strengthening the hands of the CM: Ashok Gurjar
07kht_35_कलायत मेंं जनसभा को संबोधित करते भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर - फोटो : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनता से सीधा जुड़ाव है और उनके द्वार 24 घंटे प्रदेश की जनता के लिए खुले हैं। वे दिन-रात विकास और जन समस्याओं के निवारण में लगे रहते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वे एक सच्चे जन नेता हैं।

अशोक गुर्जर यह बात मंगलवार को 360 मुढाढ़ रियासत के मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए कह रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत कर रहे हैं और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह का आयोजन नगर पालिका प्रधान पद के पूर्व भाजपा उम्मीदवार मैनपाल राणा ने उन्हें सीएम विंडो प्रतिनिधि नियुक्त होने के उपलक्ष्य में किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गुर्जर ने बताया कि नायब सिंह सैनी की कार्यकुशलता के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सुझाव पर उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी गई। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार हमेशा हर वर्ग को साथ लेकर चलने की पक्षधर रही है और रहेगा। “सबका साथ, सबका विकास” का नारा आज हर गली में गूंज रहा है।

जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और मनीष कठवाड़ ने मैनपाल राणा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे पारदर्शिता के साथ जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही राणा नगर पालिका प्रधान चुनाव हार गए हों,

पार्टी उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देगी। अशोक गुर्जर, ज्योति सैनी और मनीष कठवाड़ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने चौपाल के सौंदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से सौगात दिलाने का वायदा भी किया।


कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता डॉ. प्रीतम कोलेखा, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चहल, जिला उपाध्यक्ष जंगीर सिसला, राजेश शर्मा, नगर पालिका पार्षद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मैनपाल राणा ने इस सम्मान का श्रेय 36 बिरादरी को दिया और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने कहा कि नगर पालिका प्रधान चुनाव हारने से निराश न हों। सीएम विंडो प्रतिनिधि के रूप में राणा विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता की भावना का सम्मान करेंगे।

07kht_35_कलायत मेंं जनसभा को संबोधित करते भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर

07kht_35_कलायत मेंं जनसभा को संबोधित करते भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed