फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   350 players showed strength in judo competition, won medals

Kaithal News: जूडो प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते पदक

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
350 players showed strength in judo competition, won medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट ने रविवार को सब जूनियर कैडेट और मिनी जूडो प्रतियोगिता करवाई। इसमें विभिन्न क्लब व अकादमी के लड़कों एवं लड़कियों ने भाग लिया। करीब 350 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाने के साथ पदक भी जीते।

राजकीय उच्च विद्यालय हजवाना की लड़कियों की टीम और लड़कों में सूरजमल जाट स्टेडियम की टीम रनरअप रही। सौंगल लड़कों की टीम व कठवाड़ लड़कियों की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष अवार्डी अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक शिल्पकार पत्थर और छैनी से मूर्तियों को तरासता है। उसी प्रकार कोच खिलाड़ियों की कमियों को दूर कर उसे एक बेहतर इंसान के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन करने वाला बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हंने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार हैं। आज भी भारतीय लोगों के दिलों में संविधान के लिए प्यार और सम्मान है। हर खिलाड़ी को अपने कोच को पूरा मान सम्मान देना चाहिए क्योंकि माता-पिता ने उसे पैदा किया है, लेकिन एक कोच दिन रात मेहनत कर उसे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करता है। जिस तरह हम माता पिता का कर्ज जीवनभर नहीं उतार सकते, उसी प्रकार गुरु का कर्ज भी हम अपने जीवन में कभी नहीं उतार सकते।

जिला जूडो संघ के कार्यकारी सचिव संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर एवं कैडेट में प्रथम आने वाले खिलाड़ी 12 जनवरी को जींद के दनौदा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे सतीश जिंदल ने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तानियो गुची जूडो क्लब एवं जिला जूडो संघ ने मनोज कुमार डीपी,

जूडो कोच जोगिंद्र, गुरमीत सिंह, गुरनाम, बलजीत, कोच राजेश, जितेंद्र, इंदिरा, संदीप, अनिल बिधान चिराग, ऋषिपाल, मनप्रीत कठवाड, मधु शर्मा, संजू सौंगल का आभार व्यक्त किया।

ये रहे परिणाम ः सब जूनियर लड़कों में 30 किलोभार वर्ग में प्रथम विनय, द्वितीय कार्तिक, 35 किलोभार वर्ग में नमन प्रथम, विजेंद्र द्वितीय, 40 किलोभार वर्ग में यश गिल प्रथम, वंशदीप द्वितीय, 45 किलोभार वर्ग में विहान प्रथम, द्वितीय सुशांत, 50 किलोभार वर्ग में देवांश प्रथम एवं जश्र द्वितीय, 55 किलो में यश प्रथम, 60 किलो में मनमीत गोल्ड, द्वितीय लवप्रित सिल्वर, 66 किलो में प्रथम स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया।

सब जूनियर लड़कियों में 28 किलोभार वर्ग में आरजू प्रथम, द्वितीय सिमरन, 32 किलोभार वर्ग में तेजस्वी प्रथम एवं प्रीति द्वितीय, 36 में हेतल प्रथम, रीतिका द्वितीय, 40 में राधिका प्रथम एवं वंदना द्वितीय, 44 में दिशा प्रथम, गुंजन द्वितीय, 48 में आंचल प्रथम एवं मधू द्वितीय, 52 में जैशना प्रथम एवं सिमरन द्वितीय, 57 में वाशु प्रथम एवं मन्नत द्वितीय, प्लस 57 किलोभार वर्ग में खुशी प्रथम स्थान पर रही।

कैडेट लड़कों में 50 किलोभार वर्ग में अरमान प्रथम, तनमय द्वितीय, 55 चिराग प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय, 60 में कृष प्रथम, युवराज द्वितीय, 66 में विनित प्रथम, आर्यन द्वितीय,73 में वैभव गोल्ड व समीर द्वितीय, 81 में मोहत प्रथम, हर्षित द्वितीय, 90 किलोभार वर्ग में इलेश प्रथम, प्लस 90 किलोभार वर्ग में प्रथम प्रिंस, द्वितीय सुजल रही।

कैडेट लड़कियों में 40 किलोभार वर्ग में एकता प्रथम एवं माफी द्वितीय, 44 किलो में प्राची प्रथम एवं कणिका सिल्वर, 48 में नैंसी प्रथम एवं प्रियंका द्वितीय, 52 में खुशी प्रथम, प्राची द्वितीय, 57 में तमन्ना प्रथम, पूजा द्वितीय, 63 में प्रगति प्रथम, आरती द्वितीय, 70 खुशी प्रथम स्थान पर रही।


मिनी सब जूनियर लड़कों में 22 किलोभार वर्ग में रुहदीप प्रथम, कुश द्वितीय, 25 में अक्षित प्रथम, शिव द्वितीय, 28 में यश प्रथम, अरमान द्वितीय, 30 में नक्ष गिल प्रथम एवं प्लस 30 किग्रा में अभि प्रथम एवं निरज द्वितीय, मिनी सब जूनियर लड़कियों में 20 किलो भार वर्ग में रजनी प्रथम व अनुष्का द्वितीय, 23 में मनित प्रथम, तमन्ना द्वितीय, 27 में परणीत प्रथम, घनाली द्वितीय, 30 किलो में सिमरन प्रथम, गीत द्वितीय, +30 में यशिका प्रथम, तरु द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed