{"_id":"6244bf364d914b42b34c8da6","slug":"35-lakh-honorarium-dues-of-youth-who-have-done-apprenticeship-kaithal-news-knl1034094196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप कर चुके 40 से ज्यादा युवाओं का 35 लाख रुपये से ज्यादा मानदेय शिक्षा विभाग के पास बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप कर चुके 40 से ज्यादा युवाओं का 35 लाख रुपये से ज्यादा मानदेय शिक्षा विभाग के पास बकाया
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई से डिप्लोमा करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप कर चुके 40 से ज्यादा युवाओं का लाखों रुपये मानदेय शिक्षा विभाग के पास बकाया है। यह मानदेय 35 लाख रुपये से ज्यादा बनता है, जिसे पाने के लिए युवा कभी खंड शिक्षा अधिकारियों तो कभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उच्चाधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। लंबे अरसे से उन्हें मानदेय नहीं मिल पाया है।
बुधवार को इस मांग को लेकर कई युवक और युवतियां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पहले उन्होंने अधीक्षक से मानदेय जारी करवाने की गुहार लगाई। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी से मानदेय जारी करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे रिंकू, गीता, पूजा, स्नेहलता, टीना, ज्योति और शीला ने बताया कि उन्होंने 26 जनवरी 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक विभाग में अप्रेंटिसशिप की थी। उस समय विभाग से उन्हें 7700 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की बात कही गई थी मगर अब तक उन्हें एक भी महीने का मानदेय नहीं मिला है।
रोष जताते हुए कहा कि वे मानदेय के लिए कई बार अफसरों के कार्यालयों का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका एक वर्ष का मानदेय विभाग के पास बकाया है। युवाओं ने बताया कि अन्य जिलों में यहां तक कि कैथल के भी कुछ खंडों में युवाओं को मानदेय मिल गया है, लेकिन पूंडरी, राजौंद और सीवन के युवा हक के लिए भटक रहे हैं। प्रत्येक युवा का मानदेय 92 हजार 400 रुपये बनता है। उन्होंने मांग की कि विभाग जल्द से जल्द मानदेय जारी करे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से युवाओं को मानदेय जारी करने के लिए बिल तैयार किए जा चुके हैं। तकनीकी कारणों से ये बिल विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। विभाग प्रयास कर रहा है कि बिल जल्द से जल्द अपलोड हो जाएं और युवाओं को मानदेय जारी किया जाए।