फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   33 KV sub-station to be built in Sewan, approval received, will provide relief from power cuts

Kaithal News: सीवन में बनेगा 33 केवी सब-स्टेशन, मिली मंजूरी कटौती से मिलेगी मुक्ति

Sun, 31 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
33 KV sub-station to be built in Sewan, approval received, will provide relief from power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। सीवन नगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान के लिए नगर में 33 केवी सब-स्टेशन को मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका सीवन के मनोनीत पार्षद बलविंदर जांगड़ा के प्रयासों के बाद निगम की ओर से इस सब-स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जांगड़ा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीवन को 132 केवी पावर हाउस से आपूर्ति मिलती है, लेकिन कई गांवों से जुड़े होने के कारण जरा-सा फॉल्ट आने पर पूरे शहर की बिजली ठप हो जाती है। अब नया सब-स्टेशन बनने से शहर को स्वतंत्र आपूर्ति मिलेगी और बार-बार की कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीवन तेजी से विकसित हो रहा कस्बा है। यहां व्यापारियों, विद्यार्थियों और उद्योगों की बिजली मांग लगातार बढ़ रही है। नए सब-स्टेशन से न केवल मौजूदा संकट दूर होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी और खपत के हिसाब से भी निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना सीवन के विकास के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed