{"_id":"68b8a26a62753f53de0178a0","slug":"33-boxes-of-firecrackers-seized-in-cm-flying-raid-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137295-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम फ्लाइंग के छापे में 33 पेटी पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम फ्लाइंग के छापे में 33 पेटी पटाखे जब्त
Thu, 04 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
26 राजौंद में पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए सीएम फलाइंंग की टीम। टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। वार्ड नंबर-5 स्थित गांव खुरड़ा में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग जींद-कैथल की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई।
इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक रोहताश सिंह ने किया। उनके साथ नरेश कुमार, इंचार्ज दमकल विभाग कैथल और थाना राजौंद से उप निरीक्षक ईश्वर सिंह की संयुक्त टीम मौजूद रही।
टीम ने गांव खुरड़ा में स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां करनाल निवासी राहुल नामक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बना रहा था और उनकी पैकिंग कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर रहा था। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 33 पेटियां पटाखों की और लगभग 280 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान फैक्टरी मालिक राहुल कोई वैध लाइसेंस अथवा मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मौके पर ही सभी पटाखे जब्त कर फैक्ट्री मालिक को हिरासत में ले लिया।
दमकल विभाग कैथल के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति पटाखा निर्माण करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आसपास के लोगों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा भी है। अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फिलहाल फैक्टरी मालिक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बरामद सामग्री को सील कर कार्रवाई की जा रही है।