फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   3.20 lakh cheated on the pretext of saving from police case

कैथल: पुलिस केस से बचाने का झांसा देकर 3.20 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
3.20 lakh cheated on the pretext of saving from police case
कैथल। अज्ञात ने कनाडा में साले के बेटे को पुलिस केस से बचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शिकायत में डोगरा गेट कैथल के सतबीर ने बताया कि उसके साले का बेटा प्रिंस करीब दो साल से कनाडा में रह रहा है। सात फरवरी को उसके मोबाइल पर व्हाएट्सएप पर एक कॉल आई और कहा कि वह कनाडा से प्रिंस बोल रहा है। शिकायतकर्ता की पत्नी ने उसके साथ बात की और फिर फोन काट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आठ फरवरी को फिर से एक फोन आया कि वह कनाडा से प्रिंस बोल रहा है। वह उसके दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। जहां पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके ऊपर पुलिस केस हो गया है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर आकर उसका एटीएम और पासपोर्ट कब्जे में ले लिया है। इसके बाद फिर आरोपी ने बताया कि उसके खाते में 15 लाख की राशि है, लेकिन वह निकाल नहीं सकता। पुलिस उनको जेल में भेज देंगी, इसलिए उसका जिंदगी का सवाल है। आप दो लाख जल्दी भेज दो। इसके बाद उनके पास एक अन्य दूसरे व्हाट्सएप से कॉल आई फोन करने वाले ने बताया कि वह कनाडा से हाईकोर्ट का वकील बोल रहा है। आपके लड़के पर पुलिस केस हो गया है इसके इसके लिए 3300 डॉलर लगेंगे और वह निपटारा करवा देगा। उनकी बातों में आ गए तथा आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दो लाख की राशि ट्रांसफर करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद से फोन आया और बताया कि हालत में गंभीर व्यक्ति की मौत हो गई है। उसने उनके घर वालों का मना लिया है और अस्पताल का खर्चा देना पड़ेगा। इसके लिए तीन लाख और मांगे गए। इसके बाद उसने अपने खाते से एक लाख 20 हजार की राशि और उसे खाते में ट्रांसफर करवा दी। बाद में जब उन्होंने प्रिंस के मोबाइल फोन पर बात की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। सिटी थाना पुलिस के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed