{"_id":"5c782c72bdec22521332154e","slug":"31551379570-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सम्मेलन बुलाकर सभी राजनीतिक पार्टियों से संवाद करेगी एसकेएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सम्मेलन बुलाकर सभी राजनीतिक पार्टियों से संवाद करेगी एसकेएस
विज्ञापन

फोटो नंबर-42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जसवीर सिंह व कामरेड सत्यवान ने की। बैठक में एसकेएस के प्रांतीय ऑडिटर सतीश सेठी व महासचिव जयभगवान विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह ने किया। बैठक में सबसे पहले पुलवामा हमले व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप 2 मिनट का मौन रखा गया। सतीश सेठी व जयभगवान ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने चुनाव से पहले मजदूरों, कर्मचारियों व आम जनता से जो वायदे किए थे। लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व पानी की सुविधाओं को कॉरपोरेट के हवाले कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर सभी हलकों में नागरिक सम्मेलन बुलाकर सभी राजनीतिक पार्टियों से संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर ओमपाल भाल, मास्टर रामपाल, धर्म चंद नैन, स्वराज सिंह, पवन शर्मा, सावित्री देवी, बसाऊ राम, राजेंद्र सिंह, नरेश रोहिडा, जसपाल सिंह, सुषमा जडोला, चरणजीत, सरोज बाला, कविता, रितु, संतोष, विजय शर्मा, रमेश कुमार, रघुवीर सिंह, मास्टर तरसेम, विमल, कमलजीत सहित अन्य मौजूद रहे।