{"_id":"5c76d2d4bdec22118137494d","slug":"31551291092-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भारी पड़ी मंगलवार की रात की बरसात...तीन जगहों पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भारी पड़ी मंगलवार की रात की बरसात...तीन जगहों पर गिरी बिजली
विज्ञापन
तीन जगहों पर गिरी बिजली
राधा-स्वामी कालोनी में 8 घरों को भारी नुकसान, चंदाना गेट पर पानी विक्रेता फर्म को व आईजी कॉलेज के निकट एक भवन को नुकसान
फोटो संख्या-2 से 5, 46 व 47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार की रात अचानक आई तेज बारिश शहर पर भारी पड़ी। शहर में तीन जगहों पर गिरी आसमानी बिजली के कारण भारी नुकसान हुआ है। राधा-स्वामी कॉलोनी में 8 घरों में नुकसान पहुंचा है। वहीं चंदाना गेट के बाहर एक कैंपर सेवा के माध्यम से जल विक्रेता फर्म को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा करनाल रोड पर भी एक निजी भवन में बिजली गिरने से नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
सबसे ज्यादा नुकसान राधा-स्वामी कालोनी में हुआ : राधा स्वामी कालोनी निवासी विजेंद्र चहल ने बताया कि पौने नौ बजे बारिश शुरू हुई थी। रात को वे टीवी देख रहे थे। बच्चे सोये हुए थे। किसी काम के लिए वे कमरे से बाहर आये तो अचानक धमका हुआ। यह सुन बच्चे बिस्तर से उठे और रोने लगे। धमाका होते ही बिजली भी चली गई। कुछ देर तक तो यह भी समझ नहीं आया की क्या हुआ। बाद में पता चला की आसमानी बिजली गिरी है। चहल ने बताया कि बिजली घर के छत पर लेंटर तोड़ कर सीधा नीचे आई और सभी बिजली के उपकरण ध्वस्त कर दिए। साथ ही सेट टॉप बॉक्स जल गया। इसके अलावा घर की सारी फिटिंग जल गई। वहीं लेंटर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अंडरग्राउंड फिटिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली के उपकरणों में वायर फिटिंग, फ्रिज, बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य सामान प्रभावित हुआ है। बिजली के प्रभाव के कारण सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, राणा, विक्रम व शमशेर सिंह सहित करीब 8 घरों में भारी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पटवारी सुरेंद्र ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया है।
आरओ प्लांट पर गिरी बिजली, भारी नुकसान : इसी प्रकार से चंदाना गेट के बाहर जल विक्रेता फर्म को आसमानी बिजली ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। अमित कुमार व राजू ने बताया कि रात को करीब साढ़े नौ बजे आसमानी बिजली आरओ वाटर प्लांट पर गिरी। जिससे इस प्लांट में रखी पानी की टंकिंया व अन्य सारा सामान नष्ट हो गया। उन्हें हादसे की सूचना सुबह उस समय मिली, जब पानी की आपूर्ति के समय कर्मचारी पहुंचे। सुबह देखा तो सब कुछ अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था। पानी की टंकियां तहस-नहस हो गई। साढ़े चार लाख का आरओ सिस्टम, 100 कैंपर, दो हजार लीटर वाली चार पानी की टंकियां, बिजली की फिटिंग, तार व छत नष्ट होने से लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने की तीसरी घटना करनाल रोड पर स्थित आईजी कॉलेज के निकट एक ब्लड बैंक में आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ। हालांकि यहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
बारिश के साथ हवा व कई जगह ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान : बारिश के साथ रात को ठंडी हवाएं भी चलती हुई दिखीं। जिस कारण जहां पहले से ही फसल में पानी खड़ा था, वहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की सूचनाएं भी हैं। जिससे नुकसान होने की संभावनाएं हैं।