{"_id":"5c7196debdec2273896363cf","slug":"31550948062-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। शनिवार को हड़ताल के बीच दिए जा रहे धरने की अध्यक्षता उपप्रधान नरेंद्र बूरा ने की। उन्होंने बताया कि पहले ही स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना पिछड़ा हुआ है और जिले के एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी सरकार की है।
उन्होंने बताया कि हड़ताली कर्मचारी जनता को परेशान नहीं कर रहे हैं, अपितु अपना हक मांग रहे हैं। संविधान में सभी को बराबरी का हक है तो कर्मचारियों को उनका हक क्यों नही मिल रहा है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि सरकार को अपने कर्मचारियों की मांगों का हल जल्दी से जल्दी निकालना चाहिए। ताकि कर्मचारियों व जनता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाएं और जब तक कर्मचारी नियमित नहीं होते। उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भते दिए जाएं। सरकार द्वारा जो सेवा नियम एक जनवरी 2018 से कर्मचारियों को दिये गए थे। उन्हें सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। इस मौके पर नरेंद्र राज राणा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, जोशी, रीना, वंदना, संदीप कौर, राजवंती, पवन शर्मा, गुरनाम, नवीन, गोपाल बंसल, बलविंद्र, चरण सिंह मौजूद रहे।