{"_id":"5c6c4d17bdec22736d6a1f30","slug":"31550601495-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत में पहली बार उडन खटोले में दुल्हन लेकर आया मिलिट्री कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत में पहली बार उडन खटोले में दुल्हन लेकर आया मिलिट्री कमांडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़न खटोले में दुल्हन लेकर पहुंचा पैरा मिलिट्री का जवान
फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर के वार्ड नंबर दो में भारतीय सेना में तैनात सैनिक उड़न खटोले में दुल्हन लेकर कलायत पहुंचा। हेलिकॉप्टर में बारात लाने व ले जाने का पता चलते ही हेलिपैड पर उन्हें देखने वालों का तांता लग गया।
पैरा मिलिट्री में सैनिक संजीव कुमार की शादी प्रिया निवासी मोहाली के साथ तय हुई थी। मंगलवार सुबह संजीव हेलिकाप्टर से करीब साढ़े 11 बजे शादी के लिए रवाना हुआ। संजीव राणा ने बताया कि उनके पिता रमला सिंह भारतीय सेना में जवान रहे हैं। रिटायर होने के बाद पिता भारतीय स्टेट बैंक में सेवाएं दे रहे हैं। बड़ा भाई सुनील कुमार भी भारतीय सेना में है। बहन सुषमा और सुमन का कहना था कि अपनी भाभी का अभिनंदन अनोखे ढंग से करेंगी। संजीव का सपना था कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आए। उनका यह सपना मंगलवार को हकीकत में बदल गया जब वो अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से कलायत लेकर आए।
ननद के साथ दुल्हन ने लगाया दोबारा चक्कर
हेलीकॉप्टर से आए नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए गैस एजेंसी के सामने नगर की महिलाओं, पुरुष और बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। हेलीकॉप्टर में अपनी बहन सुषमा को लेकर दुल्हन के साथ दोबारा से नगर का चक्कर लगाया।