फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शुगर मिल चिप घोटाला-शुगर मिल एमडी ने ज्वाईनिंग के दूसरे दिन 3 कर्मचारी सस्पेंड

शुगर मिल चिप घोटाला-शुगर मिल एमडी ने ज्वाईनिंग के दूसरे दिन 3 कर्मचारी सस्पेंड

Fri, 18 Jan 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल चिप घोटाला-शुगर मिल एमडी ने ज्वाईनिंग के दूसरे दिन 3 कर्मचारी सस्पेंड
शुगर मिल चिप घोटाला-शुगर मिल एमडी ने ज्वाईनिंग के दूसरे दिन 3 कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन

डीसी ने की पुष्टि
कहा-एमडी को निर्देश जारी कर दिए गए थे, तीन कर्मचारियों को किया गया है सस्पेंड
पुष्टि करने से बचते रहे एमडी, देर रात्रि तक नहीं दिया फोन पर जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल धर्मकांटा चिप गड़बड़ी मामले में शुगर मिल के एमडी वेदप्रकाश ने 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। डीसी द्वारा इस संबंध में पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे। लेकिन ज्वाईनिंग के पहले दिन एमडी द्वारा किसी तरह के आदेशों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। दूसरे दिन भी एमडी वेदप्रकाश इन आदेशों की जानकारी देने से बचते नजर आए। लेकिन डीसी ने सस्पेंड करने के आदेशों की पुष्टि की है।
विदित रहे कि शुगर मिल में चिप गड़बड़ी मामले में किसान संघ ने 20 दिनों तक मिल परिसर के बाहर धरना दिया था। जिसमें किसानों की मांग पर मिल डायरेक्टर्स द्वारा जांच की गई। इसमें खुल्लासा हुआ कि 500 क्विंटल खोई मिल से अधिक मात्रा में बाहर निकाली गई। जो मिलान में सामने आई। इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद डीसी धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को किसान संघ के नेताओं को नए एमडी के ज्वाईन करते ही ज्यादा मात्रा में खोई को बाहर निकालने के आरोप में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया था। बुधवार को एमडी वेदप्रकाश ने ज्वाईन कर लिया था। लेकिन उनके द्वारा ऐसे किसी आदेश की जानकारी नहीं मिली। वीरवार को एमडी शुगर मिल डीसी धर्मबीर सिंह से उनके कार्यालय में मिले और देर सांय इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। लेकिन एमडी शुगर मिल इन आदेशों की पुष्टि करने से बचते नजर आए। एक बार उन्होंने फोन उठाया और कहा कि वे मीटिंग में हैं। इसके बाद लगातार कई बार उनके फोन पर कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अंतत: डीसी धर्मबीर सिंह ने एमडी द्वारा जारी किए गए आदेशों की पुष्टि की। डीसी ने बताया कि सेल्ज मैनेजर जगदीश चंद्र, लेबर वेल्फेयर ऑफिसर अचलवीर सिंह व कांटा फीटर सूरजभान को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघ ने बताया संघर्ष की जीत, कहा-शीरे व चीनी की मात्रा की भी हो जांच:-किसान संघ ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को आंशिक जीत बताते हुए कहा कि पूरी जीत होना बाकि है। रणदीप सिंह फरल व गुल्तान सिंह नैना सहित अन्य किसानों ने बताया कि किसानों की शुरू से ही मांग रही है कि इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। रणदीप सिंह आर्य ने कहा कि दो दिन से शुगर मिल के एमडी द्वारा फोन बंद किया हुआ है। जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। सरकारी नंबर को कोई अधिकारी आखिर स्विच ऑफ क्यों रखे हुए है? किसान संघ की मांग है कि नए अधिकारी संवेदनशीलता दिखाएं और किसान संघ की मांग पर चिप घोटाले संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्षता से कार्रवाई करें। संघ किसानों से अवैध रुप से वसूले गए 308 करोड़ रुपये की वसूली करेगा।

कर्मचारी यूनियन ने की डीसी से मांग, कहा-शीरे की भी हो खोई की तर्ज पर जांच:-शुगर मिल कर्मचारी संघ शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार की अगुवाई में डीसी धर्मबीर सिंह से मिला और मांग की कि जिस तरह से खोई के मामले में जांच हुई है। उसी तरह से शीरे के मामले में भी जांच की जाए। सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी शुरू से ही चिप गड़बड़ी मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed