{"_id":"5c2a5e40bdec22571b3c2a83","slug":"31546280512-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऴम्मीदों का नया साल.....नए साल में मिलेंगी नई सौगातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऴम्मीदों का नया साल.....नए साल में मिलेंगी नई सौगातें...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 : जिले में 19 बड़ी परियोजनाएं पूरी होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नये साल का आगाज हमारे के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। वर्ष 2018 में मिली कई सौगातों के बाद नए साल 2019 में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे। शहर से भीड़भाड़ खत्म करने के लिए बनाए जा रहे सिटी स्क्वॉयर का काम पूरा होने के बाद सभी बैंक एक ही भवन में शिफ्ट होने की उम्मीद है। जिससे शहर में अधिकतर मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही रेलवे की ओर से विद्युतीकरण की सौगात मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। जिससे जिले को कई नई गाड़ियां मिलेंगी और लोगों को आवागमन में आसानी रहेगी। कैथल से करनाल, कुरुक्षेत्र, असंध मार्ग के चौड़ा होने का काम पूरा होगा। साथ ही अंबाला से हिसार नेशनल हाईवे का काम इस साल पूरा हो जाएगा। जिससे जिले से हिसार व चंडीगढ़ आने-जाने में लोगों को समय की काफी बचत होगी। अमर उजाला ने 19 ऐसे प्रोजेक्ट्स की जानकारी जुटाई है, जो इस साल पूरे होने की पूरी संभावनाएं हैं।
01. वर्ष 1870 में स्थापित हुए कैथल रेलवे में नरवाना कुरुक्षेत्र विद्युतीकरण की प्रक्रिया के तहत फरवरी 2019 तक रेल मार्ग का विद्युतीकरण हो जाएगा। इस मांग के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र से पंजाब की ओर जाने वाला दूसरे रेलमार्ग का रास्ता खुलेगा, जिसमें वाया जाखल व बठिंडा के लिए नई रेल मिलने की सौगात मिलेंगी। लोगों को दिल्ली, चंडीगढ़ सहित देश के दूसरे हिस्सों में रेलवे की मदद से आने-जाने में खूब मदद मिलेगी।
2. बसों की समस्या से जूझ रही जनता को वर्ष 2019 में 19 से अधिक नई बसें की मिलने की संभावना है। इन बसों की रोडवेज के जीएम ने सरकार को पिछले दो महीने पहले ही डिमांड कर दी है। इसमें कैथल डिपो को 7 नई एसी बसें भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन
3. वर्ष 2014 से अधर में लटका नगर परिषद का ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर सेंटर इस वर्ष के अंत तक 32 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो जाएगा। जिससे शहर में बढ़ी हुई जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद एक छत के नीचे ही सभी बैंकों की सुविधा लोगों को मिलेगी।
4. शहर के चंदाना गेट स्थित ऐतिहासिक श्री ग्यारह रुद्री मंदिर के पीछे स्थित नपा की जमीन में वर्ष 2019 में स्वर्ण जयंती पार्क की एक अनूठी सौगात मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी जारी किया जा चुका है।
5. हरियाणा सरकार की महाग्राम योजना के तहत जिला के तीन गांवों क्योड़क, पाई व सीवन के लोगों को सीवरेज व पीने के पानी की शहरों जैसी सुविधा वर्ष 2019 में मिल जाएगी। इसके लिए तीनों ही गांवों में पंचायत विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी से कार्य करवाया जा रहा है। जो वर्ष 2019 के जून के बाद पूरा हो जाएगा।
6. गुुहला में तीन करोड़ की लागत से 30 किलोमीटर की पानी की पाइपलाइन वर्ष 2019 में पूरी हो जाएगी। इससे ब्लाक के 30 से अधिक गांवों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दो बूस्टर भी लगाए जाएंगे। जिससे बरसाती पानी की बचत होगी।
7. नहरी विभाग की ओर से सीवरेज के पानी की निकासी के लिए कस्बा सीवन में निर्माणाधीन ड्रेन का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसमें कस्बा में पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। बरसात के समय में जलभराव की समस्या भी हल हो जाएगी।
8. नगर परिषद में अमरुत योजना के तहत शुरू हुए सीवरेज व पीने के पानी के पाइपलाइन के शुरू हुए 18 करोड़ रुपये के कार्य वर्ष 2019 में पूरे हो जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से पुराना शहर में पीने की पानी की और सीवरेज की समस्या का समाधान होगा।
09. केंद्र सरकार की ओर से हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 152 के बाद कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद से वाया कैथल व जींद व रोहतक से होते हुए नारनौल तक 152 डी नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण वर्ष 2019 में पूरा हो जाएगा। इससे जिले को एक ही वर्ष में दो राष्ट्रीय राजमार्ग मिल जाएंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए टेंडर भी किए जा चुके हैं। 2019 के शुरू होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
10. प्रदेश सरकार के फैसले के तहत वर्ष 2019 में जिला के 2205 किसानों को उनके पेंडिंग पड़े ट्यूबवेल के कनेक्शन मिल जाएंगे। जिससे खेतों की प्यास खत्म हो जाएगी।
11. नगर परिषद की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाने शहर के प्रत्येक चौक चौराहों पर सीसीटीवी की घोषणा भी वर्ष 2019 में जुलाई तक पूरी होगी। इस बार इन सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन पुलिस विभाग के मुखिया के साथ सीधा संपर्क करेंगे। यह आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। जिस पर 40 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।
12. जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 करोड़ रुपये की लागत से जिला के 20 से अधिक गांवों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाए जाएंगे। जिससे इन गांवों के ग्रामीणों को पीने का पानी मिलेगा।
13. जून 2019 तक कैथल से कुरुक्षेत्र तक की सड़क को 10 मीटर चौड़ा किए जाने की परियोजना पूरी हो जाएगी। जिससे इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस परियोजना पर 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
14. सितंबर 2019 में कैथल से असंध रोड में कैथल जिले की सीमा में सड़क को 10 मीटर चौड़ा किए जाने का काम पूरा हो जाएगा। इस परियोजना पर 20 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है।
15. संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी में इस सत्र से विभिन्न कोर्स शुरू हो जाएंगे। कुलपति श्रेयांश द्विवेदी द्वारा इस संबंध में तेजी से काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि संस्कृत सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कोर्स शिक्षा सत्र 2019 में शुरू हो जाएं।
16. राजौंद में नगर पालिका का भवन पूरा हो जाएगा। इस भवन पर 1.66 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय कलायत का भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर भी करीब 1.50 करोड़ से अधिक खर्च किया जा रहा है। चीका में भी नगर पालिका कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी पूरा हो जाएगा।
17. अंबाला से राजस्थान बॉर्डर हिसार तक बनने वाले नेशनल हाईवे का काम इस साल पूरा हो जाएगा। हिसार की ओर यह लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन अंबाला तक बीच में कई जगह इसका काम अधूरा है। साथ ही तितरम मोड़ से अंबाला रोड बाईपास तक का काम भी लटका हुआ है। नए साल में इस काम के पूरा होने पर लोगों को कैथल से हिसार व चंडीगढ़ आने-जाने में काफी आसानी रहेगी।
18. पूंडरी में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यह करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
19. कलायत में मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य भी वर्ष 2019 में पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए अभी जगह फाइनल हो चुकी है। मंजूरी मिलते ही करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक में यह काम पूरा होना है।