फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सज गया पंडाल, आज से होगा भव्य गीता जयंती उत्सव का आगाज

सज गया पंडाल, आज से होगा भव्य गीता जयंती उत्सव का आगाज

Sun, 16 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सज गया पंडाल, आज से होगा भव्य गीता जयंती उत्सव का आगाज
सज गया पंडाल, आज से होगा भव्य गीता जयंती उत्सव का आगाज
विज्ञापन

शाम के समय दोधिया रोशनी से नहाया भाई उदय सिंह किला
फोटो संख्या-53
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव व खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सवों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला स्तर पर कमेटी चौक स्थित भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे करेंगी। किला को दूधिया रोशनी से सजाया गया है तथा पिहोवा चौक से कमेटी चौक तक भी लाईटें लगाई गई हैं। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु व उच्चाधिकारियों के साथ जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे किला परिसर पर हवन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व गीता के अमर संदेश को प्रदर्शित करते क्रलैञ्चस लगाए जाएंगे। इसके अतिरिञ्चत प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा 27 स्टॉल लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह प्रदर्शनी तीनों दिन आम जनता के लिए सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर 3 से 4 बजे तक आरकेएसडी कॉलेज में गीता के संदेश पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा तथा सायं साढ़े 5 बजे विद्यार तीर्थ की परिक्रमा, गीता आरती होगी। इसके उपरांत सायं 6 बजे किला परिसर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत भजनों के अतिरिक्त प्रकाश एवं ध्वनि शो का आयोजन भी होगा। 17 दिसंबर को सायं साढ़े 5 बजे सांस्कृतिक संध्या में गुहला के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर मुख्यातिथि होंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे आरकेएसडी कॉलेज में गीता के संदेश पर सेमिनार आयोजित होगा। 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ स्थानीय माता गेट सूरज कुंड से भव्य नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed