फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में चार दिनों से लाइट खराब होने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी

अनाज मंडी में चार दिनों से लाइट खराब होने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी

Wed, 21 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में चार दिनों से लाइट खराब होने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी
अनाज मंडी में चार दिनों से लाइट खराब होने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी
विज्ञापन

अंधेरे में रहता है धान चोरी होने का भय
फोटो संख्या-27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पुरानी अनाज मंडी पूंडरी में कई दिनों से लाइट खराब होने की वजह से किसानों व आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि रात के समय में मंडी में अंधेरा रहता है, जिससे किसानों की धान तुलाई करने व बोरी लोड करवाने में काफी परेशानी होती है और चोरी का भय भी बना रहता है।
किसान रामफल, बीरभान, देशराज, बलबीर सिंह, राजपाल, लखविंद्र सिंह व नसीब सिंह ने बताया कि रात को वे धान न बिकने के कारण मंडी में ही थे, लेकिन रात के समय इतना अंधेरा था कि ये लग ही नहीं रहा था कि यहां अनाज मंडी है और सीजन चला हुआ है। समस्या से मार्केट कमेटी अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन वह इसे गंभीरता से ही नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव चरणदास ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी इसे ठीक कर कर रहे हैं। शीघ्र ही यह ठीक हो जाएगी।
वहीं एसडीओ बिजली निगम बलबीर सिंह ने कहा कि सोमवार को जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कह दिया था कि जब भी कमेटी के कर्मचारी लाइन को ठीक करेंगे वे तुरंत परमिट कटवा देंगे। अनाज मंडी की बिजली लाइट का काम मार्केटिंग बोर्ड का होता है। वे तो साइड बताने पर उस साइड की बिजली सप्लाई बंद करने के लिए परमिट दिलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed