{"_id":"5bc626e9bdec22694f460435","slug":"31539712745-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगें छात्र संघ चुनाव, विद्यार्थियों ने अंतिम दिन किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगें छात्र संघ चुनाव, विद्यार्थियों ने अंतिम दिन किया प्रचार
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होंगे छात्र संघ चुनाव, विद्यार्थियों ने अंतिम दिन किया प्रचार
दस कॉलेजों में 34 सीटों के लिए 100 से अधिक उम्मीदवार मैदान में
फोटो नंबर-16 से 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को होने वाले छात्र संघ के चुनावों को लेकर मंगलवार को सभी उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान चलाया। इसके साथ ही शहर के आरकेएसडी, आईजी महिला व राजकीय कॉलेज में बिना नामांकन भरे खाली रही सीटों पर कॉलेन प्रंबधन ने टॉपर की लिस्ट बना सीआर की घोषणा भी की। जिन कक्षाओं में सीआर बनने के लिए एक केवल एक ही उम्मीदवार है उनमें चुनाव के दिन ही इसकी सीआर की विधिवत रुप से घोषणा कर दी जाएगी। सोमवार को आरकेएसडी कॉलेज में 15 व आईजी महिला कॉलेज में 16 सीआर की घोषणा की गई। इसके साथ ही जनता कॉलेज कौल में पांच, डीएवी कॉलेज चीका में एक टॉपर को सीआर घोषित किया गया।
यह है कॉलेजों में सीटों और उम्मीदवारों की स्थिति: छात्र संघ चुनाव को लेकर अब चुनाव के मैदान में 34 सीटों के लिए 100 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। इसमें आरकेएसडी कॉलेज में सबसे अधिक 12 सीटों के लिए 75 उम्मीदवार, आईजी महिला कॉलेज में 6 सीटों पर 17 उम्मीदवार, राजकीय कॉलेज में 4 सीटों के लिए 10 उम्मीदवार, जाट कॉलेज में 2 सीटों के लिए 9 उम्मीदवार, डीएवी कॉलेज चीका में 3 सीटों के लिए 9 व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज पूंडरी में 7 सीटों के लिए 29 उम्मीदवार व सेरधा कॉलेज में तीन सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के तहत कुल 27 सीआर में से मंगलवार को आठ कक्षाओं के सीआर सर्वसम्मिति के साथ चुने गए। 13 छात्रों को कक्षाओं में टॉपर के आधार पर चुना गया है। दो कक्षाओं के लिए बीकॉम प्रथम और बीटीएम प्रथम के लिए ही बुधवार को वोटिंग की जाएगी। जो सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। इसके पश्चात पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया का कार्य किया जाएगा। चार कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने सीआर बनने से इंकार कर दिया। चुनाव अधिकारी प्रो. रामगोपाल ने बताया कि जो विद्यार्थी टॉपर चुने गऐ है उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होगा और न ही वे पदाधिकारी के तौर पर खड़े हो सकते है। चुने गए सभी सीआर और पांच मनोनीत छात्रों के नाम वीरवार को प्रदर्शित किए जाएंगे। प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि चुनाव से संबधित कमेटी द्वारा चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है।