फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   54 विद्यार्थियों का बिना विरोध के कलास रिप्रजंटेटिव चुना जाना तय...

54 विद्यार्थियों का बिना विरोध के कलास रिप्रजंटेटिव चुना जाना तय...

Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
54 विद्यार्थियों का बिना विरोध के कलास रिप्रजंटेटिव चुना जाना तय...
54 विद्यार्थियों का बिना विरोध के सीआर चुना जाना तय
विज्ञापन

127 विद्यार्थी लड़ेंगे चुनाव, 21 ने लिया नाम वापस, एसएफआई सहित कई संगठनों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 17 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ के चुनावों में जिलेभर में 54 विद्यार्थी बिना चुनाव लड़े ही क्लास रिप्रजेंटेटिव (सीआर) चुने जाएंगे। उनके सामने मैदान में कोई उम्मीदवार ही नहीं हैं। इसीलिए उनके चुनाव की अब महज घोषणा बाकी रह गई है। नाम वापस लेने के अंतिम दिन शनिवार को जिले भर में 194 उम्मीदवारों में से 21 ने अपने फार्म वापस ले लिए। अब सीआर के लिए 127 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पूंडरी के डीएवी कॉलेज में कुल छह सीआर कॉलेज प्रशासन ने सर्व सम्मिति से बना इसकी घोषणा कर दी है। छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है।

छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में अब ये स्थिति
छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला के 10 कॉलेजों में 190 सीटों के लिए नामांकन वापस लेने के बाद अब 127 उम्मीदवार चुनावी रण में रह गए। आरकेएसडी कॉलेज में सबसे अधिक 37 सीटों पर 90 आवेदन आए थे। इनमें नौ से अपना नाम वापस लिया है। 12 निविरोध चुने जाना तय है। बाकी 25 सीटों पर 59 उम्मीदवार मैदान में है। इसी प्रकार से डा. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में 27 सीटों में 15 पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। अन्य 12 सीटों में 8 निर्विरोध चुना जाना तय है। बाकि चार सीटों पर चुनाव होंगे। आईजी महिला कॉलेज की 29 सीटों के लिए 33 आवेदन आए। 8 आवेदन रद्द हुए। एक नामांकन वापस हुआ। 7 सीआर का सर्वसम्मति से बनना लगभग तय है। बाकी पर चुनाव होगा। जाट कॉलेज में 11 सीटों पर 21 आवेदन आए जिसमें चार आवेदन रद्द हुए। एक नामांकन वापस लिया गया। 9 का निर्विरोध चुना जाना तय है। अन्य 2 सीटों पर उम्मीदवारों में चुनाव होगा। डीएवी कॉलेज पूंडरी में 6 सीआर को सर्वसम्मति से चुना गया है। इसी प्रकार से ढांड के कौल के जनता कॉलेज में भी 10 सीआर को सर्वसम्मति से चुना गया है।
विज्ञापन


कई कक्षाओं में बड़ों के बीच पहुंचा छात्रों का मुकाबला
आरकेएसडी कॉलेज में कई कक्षाओं में कांटे की टक्कर होने जा रही है। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार शहर में अग्रवाल युवा सभा के पूर्व अध्यक्ष रहे एक नेता के पुत्र चुनावी मैदान में उतरे तो किसी क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे एक पार्षद प्रतिनिधि ने भी अपने किसी परिचित को उक्त विद्यार्थी के सामने उम्मीदवार बना दिया। कहने को इस कक्षा में 11 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुकाबला दो के बीच ही होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कालेज पूंडरी में रानी देवी को चुना निर्विरोध प्रधान
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हो गए। रानी देवी को निर्विरोध काउंसिल का प्रधान चुन लिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. विकास कुमार ने कहा कि सभी कक्षाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध व मेरिट के आधार पर होने के कारण सभी निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों की सहमति से पदाधिकारियों का चुनाव करवाया गया। इसमें प्रधान पद पर रानी देवी बीए द्वितीय, उपप्रधान पद पर अनिता बीकॉम प्रथम, सचिव पद पर सचिन देव बीए तृतीय, ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर मनीष कुमार बीकॉम तृतीय, एग्जिक्यूटिव मेंबर के पद पर अक्षित गर्ग बीकॉम द्वितीय और आकाश दुहन बीए प्रथम वर्ष के छात्र निर्वाचित हुए। प्रिंसिपल डॉ. सुभाष तंवर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक पायदान है। इस अवसर पर वेलफेयर इंस्पेक्टर कैथल जितेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी चन्द्रभान, एसएचओ कलायत रामकिशन व पुलिस दल के अन्य सदस्य भी कॉलेज शिक्षकों के साथ उपस्थित रहे।

जनता कॉलेज में 10 सीआर सर्वसम्मति से चुने गए
ढांड। बाबू अंनतराम जनता कालेज के छात्रसंघ चुनावों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। कालेज में बी.ए. प्रथम के लिए प्रियंका कौल, बीए द्वितीय के लिए सिमरन सांवत व बीए फाइनल के लिए प्रियंका देवी कौल, बीकाम प्रथम के लिए हितेश शर्मा कौल, द्वितीय के लिए रानी साकरा व फाइनल के लिए सूरज कुवांर खेड़ी, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम के लिए भारती कौल, बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय के लिए प्राची कौल व बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय के लिए साहिल कौल के अलावा बीएससी स्पोर्ट फाइनल वर्ष में रमन हजवाना के नामांकन दाखिल किये गये। सर्वसम्मति से चूने गए कक्षा प्रतिनिधियों का फाइनल परिणाम 17 अक्तूबर को ही घोषित किया जाएगा। कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थक छात्र-छात्राओं में खासा जोश देखने को मिला।

एसएफआई इनसो ने मिलकर बीजेपी सरकार का पुतला
कैथल। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी कैथल ने इनसो के साथ मिलकर शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आरकेएसडी कॉलेज के बाहर बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। बीजेपी सरकार ने बड़ी बर्बरता से विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्रों को गंभीर चोटें आईं और झूठे मुकदमे बनाए गए। जब तक प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव को बहाल नहीं किया जाता तब तक पूरे प्रदेश में विद्यार्थी आंदोलनरत रहेंगे। बीजेपी सरकार अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव इसलिए करवाना चाहती है। क्योंकि उनकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कैंपस के ऊपर कोई जनाधार नहीं है। इस मौके पर सुरेश , गोलू , प्रवीण , सौम्या , हैप्पी, योगेश, मनीष, नीतीश व तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

जनवादी नौजवान समिति ने किया लाठीचार्ज का विरोध
कैथल। जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी ने विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध किया है। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रधान शैलेन्द्र, सचिव कुलदीप ने कहा है कि प्रदेश के छात्रों के भारी बहुमत हिस्से द्वारा अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का विरोध करने के बावजूद भी सरकार अपनी मनमानी करने पर आमादा है। नौजवान सभा ने सरकार से मांग की है कि छात्रों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर छात्र संघों के चुनाव के संबंध में आगे की प्रक्रिया तय की जाए।
इसी प्रकार से जन मंच संघर्ष हरियाणा के प्रांतीय प्रधान का. फूल सिंह ने कहा कि रोहतक, कुरुक्षेत्र व प्रदेश के अन्य स्थानों पर छात्र संगठनों का अप्रत्यक्ष चुनाव का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा शुक्रवार को लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए व छात्रों को हिरासत में लिया गया। इस अवसर पर का. फूल सिंह, ईश्वर सिंह, सुबेसिंह, जोगेंद्र व रमेश मौजूद रहे।


जिन कक्षाओं में किसी ने नाम नहीं भरा, वहां मेरिट के आधार पर होगा सीआर का फैसला
राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि जिन कक्षाओं में कोई भी विद्यार्थी चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं आया, उन में सीआर का चयन मेरिट के आधार पर होगा। जिस बच्चे की कक्षा में सर्वाधिक मेरिट होगी, उसे सीआर चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed