फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छोरयां न ज्ञान दो, छोरियां न सम्मान दो नाटक की प्रस्तुति से सोच बदलने का दिया संदेश

छोरयां न ज्ञान दो, छोरियां न सम्मान दो नाटक की प्रस्तुति से सोच बदलने का दिया संदेश

Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छोरयां न ज्ञान दो, छोरियां न सम्मान दो नाटक की प्रस्तुति से सोच बदलने का दिया संदेश
छोरयां न ज्ञान दो, छोरियां न सम्मान दो नाटक की प्रस्तुति से सोच बदलने का दिया संदेश
विज्ञापन

बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में जोनल यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन
फोटो नंबर-21 से 23
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल में चल रहे जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरूआत हरियाणवी समूह गान से हुई। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में हरियाणवी स्कीट, क्लासिकल संगीत, समूह नृत्य रसिया, हरियाणवी गजल, लोकगीत, सांग, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, वन एक्ट प्ले, ललित कला कोलाज, मूक अभिनय, लाइट वोकल इंडियन आदि विधाओं की लोक लुभावन व मन मोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। बीपीआर कालेज कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से आज के समाज में फैल रही लड़कियों के प्रति लड़कों की सोच पर कटाक्ष करते हुए छोरयां न ज्ञान दो, छोरियां न सम्मान दो की प्रस्तुति के माध्यम से सोच बदलने का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि क्लासिकल एकल नृत्य में आरकेएसडी कालेज कैथल की टीम प्रथम तथा भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एकल नृत्य हरियाणवी मेल एवं फीमेल में बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल की टीम प्रथम, एकल नृत्य महिला में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। पाप सोंग में बीएआर जनता कालेज कौल की टीम प्रथम तथा बीपीआर कालेज कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार कोलाज में आईजी महिला महाविद्यालय कैथल की टीम प्रथम स्थान पर रही। क्लासिकल इंस्ट्रमेटल सोलो में दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम स्थान पर रही। आन स्पॉट पेंटिंग में केयूके शिक्षण महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत भाषण विधा में बीएआर जनता कालेज कौल की टीम प्रथम स्थान पर रही। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं युवा उत्सव के संयोजक डा बलबीर सिंह ने कल्चरल काउंसिल केयूके के संयोजक डा. अशोक चौधरी, आब्जर्वर डा. राजपाल सिंह तथा समारोह में अंतिम निर्णय उच्चाधिकार समिति के वरिष्ठ सदस्य डा. रणपाल सिंह प्राचार्य डीएवी कालेज सढौरा का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

बीएआर. कालेज कौल की टीम ने भारत की संस्कृति एवं सभ्यता को बचाए रखने के लिए भ्रष्ट राजनीति पर कटाक्ष किया। आर.के.एस.डी. कालेज कैथल के कलाकारों ने गांधी की विचारधारा को जीवन में अपनाने के लिए बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो नाटक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed