{"_id":"5baa855a867a5537ba406402","slug":"31537901914-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डपिंग यार्ड पर पुलिस के साथ कचरा डालने गए कर्मचारियों को नहीं डालने दिया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डपिंग यार्ड पर पुलिस के साथ कचरा डालने गए कर्मचारियों को नहीं डालने दिया कचरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपिंग यार्ड पर पुलिस के साथ कचरा डालने गए कर्मचारियों को नहीं डालने दिया कचरा
किसान बोले, डीसी ने दिया है आश्वासन, समतल करने का कार्य पूरा होने के बाद डालने देंगे कचरा
फोटो नंबर-30 व 31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड पर किसानों द्वारा नपा के कर्मचारियों को कचरा नहीं डालने देने का मामला डीसी के आश्वासन के बावजूद भी सुलझ नहीं रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक द्वारा पुलिस से मांगी गई सहायता के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब नगर पालिका सफाई कर्मचारी जब पुलिस कर्मियों के साथ कचरा डालने के लिए डंपिंग यार्ड पर पहुंचे तो किसानों ने यहां पर उनका विरोध करना शुरू कर दिया। यहां पर किसानों व मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ नोंक झोंक भी हुई। किसानों ने नपा के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने यहां पर कचरा डाला तो इसका अंजाम बुरा हो सकता है। किसानों ने कहा कि यहां पर मिट्टी डालने और कचरे को समतल करने का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक वह डंपिंग यार्ड पर कचरा नहीं डालने देंगे। बहस के बाद पुलिस का सहायता लेकर गए नपा के कर्मचारियों को बिना कचरा डालेे ही यहां से वापस लौटना पड़ा।
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि वे मंगलवार को करीब 17 गाड़ियां व ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कचरा डालने के लिए गए थे। लेकिन किसानों ने हमारा विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद हम यहां से वापस लौट आए। सीएसआई ने कहा कि कचरा डालने के मामले में कोई भी उच्चाधिकारी हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अन्य किसी स्थान पर कचरा डालने का प्रयास किया जाता है तो वहां पर लोगों का विरोध होना शुरू हो जाता है।
भाकियू के पदाधिकारी सुखपाल ने बताया कि ऐसा न ही है हम नपा के कर्मचारियों को डंपिंग यार्ड पर कभी कचरा नहीं डालने देंगे। हमारी शर्त तो केवल यह है कि पहले नपा अधिकारी यहां पर कचरे को समतल करें यहां पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी डाले इसके बाद यहां पर मच्छरों व बदबू से निजात के लिए स्प्रे करवाई जाए। इसके बाद ही यहां पर कचरा डालने दिया जाएगा।