{"_id":"5b16d3034f1c1ba76e8b640b","slug":"31528222467-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने किया पौधारोपण, परिषद कार्यालय में की विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने किया पौधारोपण, परिषद कार्यालय में की विकास पर चर्चा
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चेयरपर्सन विकास कार्यों पर की चर्चा, फिर दी परीक्षा
दोपहर 2 से 5 बजे तक दी एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा से पहले नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने मंगलवार को जवाहर पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। बाद में नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की और दोपहर 2 से 5 बजे तक एमएम प्रथम वर्ष की परीक्षा भी दी। चेयरपर्सन का कहना है कि पढ़ाई व परिषद कार्य में आपसी तालमेल बैठाकर शहर का विकास करवाएंगी।
सुबह करीब 10 बजे नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप जवाहर पार्क पहुंचीं। वहां उन्होंने पार्षदों के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद वे नगर परिषद भवन में स्थित चेयरमैन कार्यालय में पहुंची। यहां वे चेयरमैन की कुर्सी पर नहीं बैठीं, बल्कि सामने पार्षदों के बीच बैठकर शहर के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने शहर के विकास कार्यों के लिए टेंडरों के वर्क ऑर्डर से लेकर भवन की मरम्मत, लीकेज रोकने को लेकर चर्चा की। साथ ही वर्षा की संभावना को देखते हुए शहर में 2 नई फोगिंग मशीनें, शहर में सीवरेज के टूटे हुए ढक्कनों को बदलने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके बाद साथ-साथ स्ट्रीट लाईटों को लेकर भी चर्चा कीं। सीमा के साथ पार्षद वेदप्रकाश, हरजिंद्र सिंह, संतोष भोला, निशा गर्ग, संजय भौरिया भी मौजूद थे।
दोपहर 2 से 5 बजे तक दी आरकेएसडी कॉलेज में परीक्षा :
परिषद के कार्य के बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक चेयरमैन सीमा कश्यप ने आरकेएसडी कॉलेज में माइक्रो इकोनोमिक्स की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद सीमा ने कहा कि पढ़ाई व परिषद कार्य में आपसी तालमेल बैठाते हुए वे शहर का विकास करवाएंगी। चेयरमैन के चुनाव के संबंध में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
चेयरपर्सन कार्यालय में स्थित कमरे को लगवाया ताला
कई पार्षदों ने चेयरपर्सन कार्यालय में स्थित विश्रामकक्ष को ताला लगवा दिया। कर्मचारियों को हिदायत दी गई हैं कि यदि कोई पार्षद इस कमरे की चाबी मांगे तो उसे दे दी जाए। अन्यथा इस कमरे को बिना पार्षदों की मौजूदगी के ना खोला जाए। बताया जा रहा है कि इस कमरे में ठेकेदार सहित अन्य कर्मचारी व शहर से आने वाले लोग बैठे रहते थे। जिसे देखते हुए कई पार्षदों ने ऐतराज जताया तो मंगलवार को इस कमरे को ताला लगवा दिया गया।