फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मिल एरिया से बाहर का गन्ना पहुंचा तो भडक़े किसानों ने मिल में किया डोंगा जाम

मिल एरिया से बाहर का गन्ना पहुंचा तो भडक़े किसानों ने मिल में किया डोंगा जाम

Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया से बाहर का गन्ना पहुंचा तो भडक़े किसानों ने मिल में किया डोंगा जाम
मिल एरिया से बाहर का गन्ना पहुंचा तो किसानों ने किया डोंगा जाम
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक रुका रहा पिराई कार्य, बाहर की ट्रालियों को बाहर निकालने के बाद ही किसान मानें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल में वीरवार दोपहर को बाहर का गन्ना पहुंचने पर किसान भड़क उठे। जब मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाहर से आए गन्ने की ट्रालियों को लेने पर रोक नहीं लगाई तो शाम को डोंगा (उपकरण-जिसमें गन्ना डाल कर पिराई की शुरुआत होती है) जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक डोंगा जाम रहा। मिल व पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत किया। बाहर से आई ट्रालियों को जब मिल से बाहर किया गया, तभी जाकर किसान शांत हुए और पिराई कार्य शुरू हो पाया।
शुगर मिल में वीरवार को एरिया से बाहर से गन्ने की ट्रालियां पहुंच गईं। इसकी सूचना मिलते ही किसान भी मिल में पहुंच गए। दोपहर को एकत्र हुए किसानों ने मिल अधिकारियों से मांग की कि मिल क्षेत्र में पहले ही सरप्लस गन्ना है। यहां किसानों को ऑनलाइन पर्चियां दी जा रही हैं। जबकि बाहर से आई ट्रालियों को गेट पर ही पर्चियां देकर बुलाया जा रहा है। जो गलत है। मिल एरिया के किसानों का गन्ना ही पहले लिया जाए। बाद दोपहर तक जब मिल में बाहर से आई गन्ने की ट्रालियों को बाहर नहीं निकाला गया तो किसानों ने मिल में एकत्रित होकर डोंगा जाम कर दिया। इससे मिल में पिराई का काम बंद हो गया। किसानों गुल्तान सिंह नैना, दयाल खुराना, शीशपाल खुराना, महीपाल फतेहपुर, लाभ सिंह फतेहपुर, रणबीर फरल, धौंस से महाबीर सिंह, कुलदीप गढ़ी सहित अन्य ने कहा कि मिल एरिया के किसानों के साथ धोखा है। उन्हें तो समय पर पर्ची नहीं मिल रही और बाहर से गन्ने को अंदरखाते मंगवा कर गेट पर ही पर्ची दी जा रही है। किसानों के विरोध को देखते हुए मिल व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों की मांग पर बाहर से आई करीब 150 ट्रालियों को बाहर निकाला गया। तब जाकर किसान शांत हुए और मिल में पिराई का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

मिल में गन्ना विकास अधिकारी रामपाल ने कहा कि मौसम के खराब होने के चलते पिराई के लिए गन्ने की कमी हो गई थी। इसीलिए गन्ना छूटता देख यह कहा गया था कि जिन किसानों का गन्ना तैयार है, वे ले आएं। पर्चियां गेट पर ही दी जाएंगी। कुछ किसानों ने अपने रिश्तेदारों को भी बुला लिया। जिस कारण मिल एरिया से बाहर का गन्ना भी पहुंच गया। ऐसे गन्ने को मिल से बाहर कर दिया गया है। मिल के क्षेत्र में ही इस बार सरप्लस गन्ना है। इसीलिए बाहर का गन्ना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के बाहर करनाल रोड पर लगा रहा जाम
वीरवार शाम मिल के अंदर प्रदर्शन के चलते बाहर गन्ने की ट्रालियों की लाइन लग गई। इसी बीच बाहर से आए गन्ने की ट्रालियों को जब बाहर निकाला गया तो रोड दोनों ओर से ब्लॉक हो गया। करीब एक घंटे तक यहां जाम की सी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed