फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भारत बंद में हुए उपद्रव में हिंसा का मामले में एसपी ने की एसआईटी गठित

भारत बंद में हुए उपद्रव में हिंसा का मामले में एसपी ने की एसआईटी गठित

Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद में हुए उपद्रव में हिंसा का मामले में एसपी ने की एसआईटी गठित

विज्ञापन
भारत बंद में हुए उपद्रव में हिंसा का मामले में एसपी ने की एसआईटी गठित
एसआईटी ने दो युवक गिरफ्तार किए, दो दिन के रिमांड पर लिया
बाकियों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से जुटा रही है जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को हुए उपद्रव के मामले में एसपी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने दो युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्त्रोतों से जानकारी जुटा रही है।
एसपी के आदेश पर गठित एसआईटी टीम ने प्रदीप व सतीश दोनों निवासी किठाना को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया है। एसआईटी का गठन डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार की अगुवाई में सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह व सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान को शामिल किया गया है। मामले में काबू किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आईओ सत्यवान सिंह सहायक उपनिरीक्षक सीआईए टू के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने इस मामले में करीब तीन हजार उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विदित रहे कि 2 अप्रैल को उपद्रवियों ने सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। रेलवे ट्रैक व हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे को जाम करते हुए बस अड्डा में तोडफ़ोड़ करते हुए 50 मोटरसाइकिल, पुलिस के वाहन, तीन दुकानों व पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की थी। साथ ही कारबाइन व 15 गोलियां लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने दो युवक काबू किए हैं। बाकियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित पुलिस के अन्य स्त्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा यह भी पता करवाया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में निजी अस्पतालों में जिन घायल लोगों का इलाज हुआ है, वे किस कारण से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed