{"_id":"6866d7943ca9d634f70acade","slug":"311-people-got-admission-in-kalayat-in-the-first-list-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683772-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में 311 को पहली सूची में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में 311 को पहली सूची में दाखिला
Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आईटीआई में दाखिले के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग ने गुरुवार को पहली मेरिट सूची सह सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी। आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कलायत आईटीआई में 20 विभिन्न व्यवसायों में कुल 311 विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में शामिल किया गया है, उन्हें 7 जुलाई तक संस्थान में दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके बाद 8 जुलाई तक शुल्क जमा करना होगा। जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है, वे अपने मूल प्रमाण पत्र एवं सीट अलॉटमेंट की प्रति साथ लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि सीट अलॉटमेंट की प्रति विद्यार्थी अपने ऑनलाइन दाखिला पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। गुरुवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही मेरिट सूची में स्थान पाने वाले कई विद्यार्थी राजकीय आईटीआई पहुंचकर दाखिला कराने लगे। दाखिला कमेटियों द्वारा दस्तावेजों की जांच के उपरांत उनका प्रवेश सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।