{"_id":"6860496c60075658a205d79d","slug":"31-buses-inspected-at-pundris-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680151-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी की अनाज मंडी में 31 बसों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी की अनाज मंडी में 31 बसों की जांच
Sun, 29 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरटीए विभाग ने शनिवार को पूंडरी की अनाज मंडी में पूंडरी व राजौंद खंड की निजी स्कूल बसों की जांच की। निर्धारित 60 बसों में से केवल 31 बसें ही जांच के लिए पहुंचीं। जांच के दौरान छह बसों में खामियां पाई गईं, जिनमें से एक बस की फिटनेस पूरी तरह समाप्त पाई गई, जबकि शेष पांच बसों में मामूली खामियां मिलीं।
विभाग की ओर से स्कूल बसों की फिटनेस शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेताया है कि यदि किसी स्कूल द्वारा इस दिशा में कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को गुहला और सीवन खंड की 30 बसों में से मात्र 18 बसें जांच के लिए पहुंची थीं।
ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व जिला उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सभी स्कूल बसों की फिटनेस की अनिवार्य जांच के आदेश दिए थे। अब तक आरटीए विभाग ने 700 स्कूल बसों की जांच की है, जिनमें से 175 में विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि शनिवार को पूंडरी व राजौंद खंड की स्कूल बसों की फिटनेस जांच की गई। इस दौरान 60 में से केवल 31 बसें ही जांच के लिए आईं। एक बस की फिटनेस समाप्त पाई गई, जबकि अन्य पांच बसों में मामूली कमियां मिलीं। जांच शिविर में बसें न लाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूंडरी व राजौंद खंड की स्कूल बसों की फिटनेस जांच की गई। इस दौरान 60 में से केवल 31 बसें ही जांच के लिए आईं। एक बस की फिटनेस समाप्त पाई गई, जबकि अन्य पांच बसों में मामूली कमियां मिलीं। जांच शिविर में बसें न लाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनिल, इंस्पेक्टर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग